mor36garh-logo

छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी, रायपुर समेत 10 जिलों में बदलेंगे कलेक्टर! सूची लगभग तैयार

छ्त्तीसगढ़ में कर्मचारियों के तबादले के बाद अब IAS अफसरों का तबादला किया जा सकता है। 

अगले एक से दो हफ्तों के भीतर ही अफसरों के तबादले की सूची जारी होने के आसार हैं। इसमें लगभग 10 जिलों के कलेक्टरों को बदलने के संकेत मिल रहे हैं। इसमें रायपुर जिले के कलेक्टर गौरव सिंह भी शामिल हो सकते हैं। दरअसल, दीवाली के पहले तक प्रदेशभर में शिक्षकों से लेकर खनिज, वाणिज्य, स्टेट जीएसटी सहित तमाम विभागों में तबादले हुए हैं। वहीं, अब कलेक्टरों को बदलने का समय आ गया है। मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार कलेक्टरों की सूची लगभग तैयार कर ली गई है और इस पर अंतिम मुहर लगने का इंतजार है। इस पर मुहर लगते ही कलेक्टरों का तबादला किया जाएगा। इनमें कई ऐसे अफसर हैं जो कि लंबे समय से एक ही जिले में बने हुए हैं। ऐसे में उनका हटना तो लगभग तय ही माना जा रहा है। वहीं, कुछ अफसरों का तबादला उनकी कार्यशैली के आधार पर भी किया जाना तय माना जा रहा है।

सरकारी योजनाओं और सेवाओं को समझना 

भारत सरकार नागरिकों के कल्याण और विकास के लिए विभिन्न योजनाएं और सेवाएं प्रदान करती है। इन योजनाओं का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों की सहायता करना और देश की प्रगति को सुनिश्चित करना है। इन योजनाओं को समझना और उनका लाभ उठाना नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है। यह लेख कुछ प्रमुख सरकारी योजनाओं और सेवाओं पर प्रकाश डालता है।

स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा योजनाएं

स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा नागरिकों के लिए मूलभूत आवश्यकताएं हैं। सरकार ने इस क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की हैं, जिनका उद्देश्य चिकित्सा सेवाओं तक पहुंच बढ़ाना और कमजोर वर्गों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है। ये योजनाएं अक्सर मुफ्त या रियायती चिकित्सा देखभाल, बीमा और पेंशन लाभ शामिल करती हैं। इनका लाभ उठाकर नागरिक अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं।

  • आयुष्मान भारत योजना: गरीबों के लिए स्वास्थ्य बीमा प्रदान करती है।
  • अटल पेंशन योजना: वृद्धावस्था में पेंशन की गारंटी देती है।
  • प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना: स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच बढ़ाती है।

शिक्षा और कौशल विकास कार्यक्रम

शिक्षा और कौशल विकास देश के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण हैं। सरकार ने युवाओं को शिक्षित करने और उन्हें रोजगार योग्य बनाने के लिए विभिन्न पहलें शुरू की हैं। ये कार्यक्रम न केवल शैक्षणिक संस्थानों को मजबूत करते हैं, बल्कि व्यावसायिक प्रशिक्षण और कौशल विकास पर भी ध्यान केंद्रित करते हैं। इन कार्यक्रमों में भाग लेकर युवा अपने करियर की संभावनाओं को बेहतर बना सकते हैं और आर्थिक विकास में योगदान दे सकते हैं।

जनता से सीधे जुड़ने वाले अफसरों को प्राथमिकता

तबादलों की सूची में मुखर अफसरों या फिर ये कहें कि जनता से सीधे तौर पर जुड़े और जनता फ्रेंडली अफसरों को ज्यादा तवज्जो इस सूची में मिलने की संभावना है। यानी कि उन्हें अहम प्रभार दिए जा सकते हैं। वहीं, कलेक्टरों के बाद जिले के अन्य अफसरों को भी इधर से उधर करने की तैयारी की जा रही है। ताकि सरकार की छवि सुधारने की कवायद के अमली जामा पहनाया जा सके।

विपक्ष का आरोप- चल रहा ट्रांसफर उद्योग

तबादलों के बीच विपक्ष यानी कि कांग्रेस सीधे तौर पर सरकार पर आरोप लगा रही है। विपक्ष का कहना है कि सरकार के मंत्री पैसे लेकर लोगों के तबादले कर रहे हैं और इसी ट्रांसफर उद्योगों के भरोसे अपना घर भरने का काम सरकार के मंत्री कर रहे हैं। हालांकि सत्ता पक्ष के लोग इसे सिरे से नकार रहे हैं और कांग्रेस के कार्यकाल के दौरान मनचाहे अफसरों को घोटाला करने के लिए बैठाने का आरोप लगा रहे हैं।

Mor36garh

Mor36garh

Related News