mor36garh-logo

रायपुर में मां बंजारी मंदिर दर्शन करने जा रही बुजुर्ग महिला को 12 चक्का ट्रक ने रौंदा, मौके पर तोड़ा दम

रायपुर में दो अलग सड़क हादसों में स्कूटी सवार युवक और बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। 

राजधानी के जोरा माल के सामने रिंग रोड ओवरब्रिज पर सड़क पर अंधेरे में बिना संकेतक लाइट के खड़ी पिकअप से इलेक्ट्रिक स्कूटी टकरा गई। हादसे में स्कूटी सवार 28 वर्षीय सौरभ साहू की मौत हो गई। वह एक इवेंट का काम खत्म करने के बाद रात में अपने घर डिघारी, मंदिरहसौद लौट रहा था। पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

अंधेरे में खड़ी पिकअप से जा भिड़ी स्कूटी

  • पुलिस के अनुसार, घटना एक नवंबर की रात करीब तीन बजे की है। सौरभ अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी से घर जा रहा था। वह रिंग रोड ओवरब्रिज पर जोरा माल के सामने पहुंचा, तभी अंधेरे में सड़क पर खड़ी पिकअप से उसकी स्कूटी पीछे से टकरा गई।

खमतराई: 12 चक्का ट्रक की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: खमतराई थाना क्षेत्र के रांवाभाठा स्थित मां बंजारी मंदिर के सामने सोमवार दोपहर सड़क हादसे में बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। महिला अपने दामाद, बेटी और नाती-नातिन के साथ मंदिर में दर्शन करने जा रही थी। इसी दौरान रायपुर से बिलासपुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार मालवाहक 12 चक्का ट्रक ने सड़क पार कर रही महिला को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में महिला के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

दर्शन के लिए पैदल जा रहा था परिवार

  • पुलिस के अनुसार, दुर्ग जिले के पाटन थाना क्षेत्र के ग्राम सिकोना निवासी अजीत राम निषाद परिवार के साथ 31 अक्टूबर को भनपुरी स्थित सेंधवार बस्ती में ससुराल आया था। सोमवार दो नवंबर को सुबह करीब 11 बजे वह पत्नी सुखबती निषाद, दो छोटे बच्चों और सास अधनिया बाई निषाद के साथ मां बंजारी मंदिर में दर्शन करने निकला था।
  • अजीत राम बाइक से आगे चल रहा था, जबकि उसकी पत्नी, सास और दोनों बच्चे पैदल मंदिर की ओर जा रहे थे। दोपहर करीब 12 बजे सभी मंदिर के पास पहुंचे और सड़क पार करने लगे। इसी दौरान पीछे से आ रहे 12 चक्का ट्रक के चालक ने तेज व लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए बुजुर्ग महिला को चपेट में ले लिया। पहिए की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और दम तोड़ दिया। हादसे के बाद लोगों ने ट्रक को रुकवा लिया।

Mor36garh

Mor36garh

Related News