पत्नी से हुए विवाद के बाद 33 वर्षीय नंदकुमार लोनिया ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार सुबह उसका शव कमरे में लटकता मिला।
कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम गतौरी में 33 वर्षीय युवक का शव रविवार सुबह घर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम को शराब पीने और काम नहीं करने की बात को लेकर उसका पत्नी से विवाद हुआ था।
बिलासपुर के ग्राम गतौरी में 33 वर्षीय नंदकुमार ने लगाई फांसी।
शराब पीने व काम न करने पर पत्नी से हुआ था विवाद।
कोनी पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोनी क्षेत्र के ग्राम गतौरी में रहने वाला नंदकुमार लोनिया(33) आए दिन शराब पीकर गांव में घूमते रहता था। शनिवार शाम नंदकुमार की पत्नी ने उसके शराब पीने और काम नहीं करने पर नाराजगी जताई थी। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। बताया जा रहा है कि नाराजगी के चलते पत्नी ने उसे खाना भी नहीं दिया था।
घटना से परिवार में मातम पसर गया। सूचना पर पहुंची कोनी पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पीएम से मौत का कारण स्पष्ट होगा।





