mor36garh-logo

छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, 9 नवंबर को बंद रहेंगे सभी स्कूल-कॉलेज, बैंक और सरकारी ऑफिस

 छत्तीसगढ़ सरकार ने गोवर्धन पूजा पर 9 नवंबर 2026 सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।

छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य के कर्मचारियों के लिए एक महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर सार्वजनिक अवकाश (CG Public Holidays) की घोषणा की है। राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार इस वर्ष यह अवकाश 09 नवंबर 2026 (दिन-सोमवार) को रहेगा। दीपावली पर्व पर कर्मचारियों के लिए यह बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है।

9 नवंबर को सभी सरकारी कार्यालय रहेंगे बंद

इस आधिकारिक घोषणा के बाद अब 09 नवंबर 2026 को राज्य में सभी संबंधित शासकीय कार्यालयों और संस्थानों में गोवर्धन पूजा के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। सामान्य प्रशासन विभाग के इस फैसले के बाद कर्मचारी दीपावली और गोवर्धन पूजा का पर्व परिवार के साथ मना सकेंगे। पहले ऐच्छिक अवकाश होने के कारण कई कर्मचारियों को छुट्टी नहीं मिल पाती थी, लेकिन अब सार्वजनिक अवकाश होने से सभी को लाभ मिलेगा।

Mor36garh

Mor36garh

Related News