mor36garh-logo

अंबिकापुर में 2 आदिवासी नाबालिग बच्चियों के साथ 8 से 9 युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

अंबिकापुर में 2 आदिवासी नाबालिग बच्चियों के साथ 8 से 9 युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस मामले की जांच में पुलिस जुट गई है।

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से इनसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां 2 आदिवासी नाबालिग बच्चियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है।

घर के पास शादी कार्यक्रम में शामिल होने गई थी बच्चियां
मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला सीतापुर थाना क्षेत्र का है। जहां दोनों बच्चियां घर के लगे पास की बस्ती में शादी समारोह में शामिल होने गई थी। शादी से घर लौटने के दौरान आरोपियों ने बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

पिछड़ी जनजाति मांझी समुदाय से हैं दोनों पीड़िता 
गौरतलब है कि, दोनों नाबालिग बच्चियां विशेष पिछड़ी जनजाति मांझी समुदाय से आती हैं। यह पूरी घटना 24 अप्रैल की देर रात की है। पुलिस ने नामजद 3 आरोपी सहित अन्य के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। वहीं पीड़ित परिवार के मुताबिक, 8 से 9 युवकों ने वारदात को अंजाम दिया है।

85 साल की महिला के साथ युवक ने की दरिंदगी
वहीं 21 फरवरी को धमतरी जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई थी। जहां एक 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। घटना के बाद बुजुर्ग महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

छोटे-छोटे नातियों के साथ थी मौजूद 
मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला धमतरी जिले के कुरूद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चर्रा का है। बताया जा रहा है कि, 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला अपने घर में छोटे-छोटे नातियों के साथ मौजूद थी। जबकि उनके बेटे और बहू काम के सिलसिले में बाहर गए हुए थे। इसी दौरान करीब 25 वर्षीय एक युवक घर पहुंचा और मौके का फायदा उठाते हुए बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

परिजनों ने थाने में दर्ज कराई शिकायत
घटना के बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई। परिजनों को जानकारी मिलते ही उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है और हालत गंभीर बताई जा रही है। इधर परिजनों ने मामले की शिकायत कुरूद थाने में दर्ज कराई है।

आरोपी की तलाश कर रही पुलिस
पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर लिया है और आरोपी की तलाश में जुट गई है। इस घिनौनी वारदात के बाद पूरे इलाके में आक्रोश और दहशत का माहौल है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।

Mor36garh

Mor36garh

Related News