बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल की शादी को लेकर हाल ही में सामने आई खबरों ने सभी को चौंका दिया। जहां शुरुआत में इसे नई शादी बताया गया, वहीं अब उनके पिता रामशरण नौटियाल ने खुलासा किया है कि जुबिन ने डेढ़ साल पहले ही अपनी बचपन की दोस्त संग बेहद सादगी और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शादी रचा ली थी, जिसकी जानकारी अब सामने आई है।
पिता ने बताई सच्चाई
जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल ने दैनिक भास्कर से बातचीत में बताया कि उनके बेटे ने करीब डेढ़ साल पहले ही शादी कर ली थी। उन्होंने कहा कि यह शादी बेहद पारंपरिक तरीके से हुई थी।
बचपन की दोस्त बनी जीवनसाथी
परिवार के मुताबिक, जुबिन ने अपनी बचपन की दोस्त के साथ सात फेरे लिए। यह शादी पूरी तरह निजी रखी गई, जिसमें सिर्फ परिवार के सदस्य और कुछ करीबी लोग ही शामिल हुए थे।
जुबिन नौटियाल अपनी निजी जिंदगी को हमेशा प्राइवेट रखना पसंद करते हैं। यही वजह है कि उन्होंने अपनी शादी को भी निजि रखा। न तो उन्होंने सोशल मीडिया पर कोई तस्वीर साझा की और न ही अपनी पत्नी के बारे में खुलकर जानकारी दी।
रिपोर्ट्स के अनुसार, इस शादी में बॉलीवुड इंडस्ट्री से किसी को भी आमंत्रित नहीं किया गया था। कपल ने इस खास मौके को सिर्फ अपने करीबियों के बीच ही सेलिब्रेट किया।





