mor36garh-logo

सुनील शेट्टी से रितेश देशमुख तक, महिला आरक्षण बिल के सपोर्ट में उतरा बॉलीवुड

 ‘जन्नत’ फेम बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनल चौहान से लेकर सुनील शेट्टी और रितेश देशमुख तक ने महिला आरक्षण बिल को सपोर्ट किया है. चलिए जानते हैं उन्होंने क्या कहा.

महिला आरक्षण बिल को लेकर देशभर में खूब चर्चा हो रही है. इस बिल के पास होने पर राजनीतिक गलियारों से लेकर आम जनता तक में अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. ऐसे में बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने भी इस का समर्थन किया है. ‘जन्नत’ फेम बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनल चौहान ने भी महिला आरक्षण बिल को सपोर्ट किया है.

सोनल चौहान ने महिला आरक्षण बिल को लेकर क्या कहा? 
सोनल चौहान गुरुवार को महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने भस्म आरती में हिस्सा लिया और भगवान शिव की पूजा-अर्चना की. इस दौरान उन्होंने महिला आरक्षण बिल को लेकर अपनी राय रखी. सोनल चौहान ने कहा, ‘मैं इस बिल का समर्थन करती हूं. हमारा देश तेजी से आगे बढ़ रहा है और मुझे खुशी है कि महिलाएं भी इसमें अहम भूमिका निभा रही हैं.’

महिलाएं बेहद शक्तिशाली होती हैं- सोनल चौहान
सोनल चौहान ने सरकार के इस कदम को बेहद जरूरी पहल बताया. उन्होंने कहा, ‘महिलाएं बेहद शक्तिशाली होती हैं और मुझे अच्छा लग रहा है कि उनके लिए ऐसा जरूरी कदम उठाया जा रहा है. हमारे देश में महिलाओं को पूजा जाता है और अब उनके सशक्तिकरण की दिशा में ठोस काम हो रहा है.’

इन बॉलीवुड सेलेब्स ने किया बिल का सपोर्ट
सोनल चौहाल से पहले कई सेलेब्स महिला आरक्षण बिल का सपोर्ट कर चुके हैं. IANS से बात करते हुए एक्टर सुनील शेट्टी ने कहा, ‘महिलाओं के हित में जो भी किया जाएगा, वह कम है. उनके लिए तो शिक्षा, आरक्षण या फिर उनके सुरक्षा का मुद्दा, हर चीज बहुत जरूरी है. हमें महिलाओं के लिए हरसंभव प्रयास करना चाहिए. ये सब लंबे समय तक लाभदायक साबित होगा और समाज को मजबूत बनाएगा. महिलाओं की प्रगति ही देश की प्रगति है.’

मुकेश छाबड़ा ने क्या कहा?
‘धुरंधर’ के कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने कहा, ‘मुझे इस बिल के बारे में अभी पता चला, लेकिन अगर महिलाओं के लिए कुछ अच्छा किया जा रहा है तो यह बहुत अच्छी बात है. हर वो कदम जो महिलाओं को आगे बढ़ाने में मदद करे, वह सराहनीय है.’

वहीं, IANS को दिए इंटरव्यू में रितेश देशमुख बोले, ‘यह बहुत अच्छी बात है. महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए जो भी कदम उठाए जा रहे हैं, उन्हें पहले से ही पूरा सपोर्ट मिलना चाहिए. समाज में महिलाओं की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण और उन्हें मजबूत बनाने के हर प्रयास का स्वागत करना चाहिए.’

ईशा कोप्पिकर ने भी जताई खुशी
ईशा कोप्पिकर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बिल का स्वागत करते हुए खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा, ‘ये बहुत अच्छी बात है, जहां भी महिलाओं के सशक्तिकरण से जुड़ी कोई भी पहल होती है, मैं वहां जरूर पहुंचती हूं. बिल पास होना बहुत अच्छी बात है. मुझे विश्वास है कि जो लोग सच्चे और होनहार हैं उन्हें अब बेहतर मौके मिलेंगे. महिलाओं को आगे बढ़ने का पूरा हक मिलना चाहिए.’

Mor36garh

Mor36garh

Related News