mor36garh-logo

कौन हैं अहसास चन्ना? जिसकी फिल्म की कान्स 2026 में हुई एंट्री, खेलने-कूदने की उम्र से कर रहीं काम

फिल्म ‘गुदगुदी’ को लेकर चर्चा जोरों पर हो रही है. इसकी स्क्रीनिंग कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में होने वाली है. ये अहसास चन्ना की फिल्म है, जिसके बाद वह भी चर्चा में आ गई हैं.

किसी भी फिल्म के लिए कान्स फिल्म फेस्टिवल में जाना बहुत बड़े सम्मान की बात होती है. ये सिर्फ फिल्म और मेकर्स के लिए ही नहीं बल्कि एक्टर्स के लिए भी. इस इटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में अब फिल्म ‘गुदगुदी’ को जगह मिली है. इसमें इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग की जाएगी, खास बात ये है कि फिल्म को ‘मार्चे दू फिल्म’ की कैटेगरी में चुना गया है. इसे दुनिया के सबसे बड़े मार्केट प्लेटफॉर्म्स में से एक माना जाता है. फिल्म की तो चर्चा जोरों पर हो रही है साथ ही इस गौरव पल के बीच एक्ट्रेस अहसास चन्ना भी सुर्खियों में हैं. ऐसे में चलिए अहसास चन्ना के बारे में बताते हैं.

अहसास चन्ना की फिल्म ‘गुदगुदी’ एक शॉर्ट फिल्म है, जिसमें उन्होंने अहम रोल प्ले किया है. इसमें अहसास चन्ना के साथ ही हृदांश पारेख, आरव और प्रतीक राठौड़ जैसे कलाकार अहम रोल में हैं.

वहीं, अहसास चन्ना के बारे में बात की जाए तो उनका जन्म 5 अगस्त, 1999 को मुंबई में एक पंजाबी फैमिली हुआ है. उनके पिता इकबाल सिंह चन्ना पंजाबी फिल्म के प्रोड्यूसर हैं जबकि मां कुलबीर कौर टीवी एक्ट्रेस हैं.

अहसास चन्ना ने अपने करियर की शुरुआत छोटी उम्र में ही कर दी थी. उन्होंने टीवी सीरियल ‘वास्तु शास्त्र’ से की थी, जिसमें उन्होंने एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के बेटे रोहन का रोल प्ले किया था. वहीं, ‘माय फ्रेंड गणेशा’ में उन्होंने आशू नाम के बच्चे का रोल प्ले किया था, जो आज भी लोगों का पसंदीदा है.

इतना ही नहीं, अहसास चन्ना को शाहरुख खान की फिल्म ‘कभी अलविदा ना कहना’ में भी देखा जा चुका है. इसमें भी उन्होंने एक अर्जुन नाम के लड़के की भूमिका प्ले की थी. उन्हें पहली बार पर्दे पर लड़की की भूमिका में फिल्म ‘फूंक’ में देखा गया था, जिसे 2008 में रिलीज किया गया था और ये एक हॉरर फिल्म थी.

वहीं, बड़े होने के बाद अहसास चन्ना ने ओटीटी की कई सीरीज में भी काम किया. वह डिजिटल स्टार भी हैं. वह ओटीटी पर ‘कोटा फैक्ट्री’, ‘गर्ल्स हॉस्टल’, ‘हॉस्टल डेज’ और ‘हाफ सीए’ जैसे वेब शोज में भी देखा जा चुका है.

अहसास चन्ना के टीवी सीरियल की भी बात करें तो इसमें ‘देवों के देव…महादेव’ और ‘ओय जस्सी’ जैसे शोज भी शामिल हैं, जिसमें वह काम कर चुकी हैं. इसमें उनके काम को काफी पसंद किया गया है.

बहरहाल, अहसास चन्ना की पढ़ाई पर भी नजर डाली जाए तो उन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी से साइकॉलोजी में डिग्री हासिल की है. वह फिल्मों और शोज के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और इंस्टाग्राम पर उनके 3.7 मिलियन फॉलोअर्स भी हैं.

Mor36garh

Mor36garh

Related News