mor36garh-logo

LIC से Vedanta तक ये स्टॉक्स आज बाजार में मचाएंगे धमाल, फोकस में रहेंगे और भी कई शेयर

आज शेयर बाजार में कारोबार के दौरान LIC, ICICI Pru Life, Anand Rathi, Vedanta, HAL जैसी कंपनियों के शेयर निवेशकों के फोकस में रहने वाले हैं.

सोमवार 13 अप्रैल को शेयर बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला. इस दौरान कमजोर वैश्विक संकेतों के दबाव में बाजार में लगभग 1 परसेंट तक की गिरावट दर्ज की गई. एक्सपर्ट्स का कहना है कि आगे किसी भी रिकवरी के लिए इसका 23500 के लेवल से ऊपर रहना जरूरी है. वरना, बाजार का रुख नकारात्मक या फिर एक ही दायरे में सीमित हो सकता है.

इस बीच, ट्रेडर्स को सावधानी बरतने, लॉन्ग पोजिशन के लिए शेयरों के चुनाव में उनकी ‘रिलेटिव स्ट्रेंथ’ पर ध्यान देने और जोखिम को नियंत्रित करने के लिए ‘हेज्ड अप्रोच’ (जोखिम-सुरक्षित रणनीति) को प्राथमिकता देने की सलाह दी जाती है. आज के कारोबार में, ICICI Pru Life, LIC, Anand Rathi Share, Vedanta, HAL और अन्य कंपनियों के शेयर फोकर में रह सकते हैं. आइए इन पर एक नजर डालते हैं:-

LIC

LIC (Life Insurance Corporation) के बोर्ड ने 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने की मंजूरी दे दी है. इससे इसके शेयरधारकों को हर एक शेयर के बदले एक शेयर मुफ्त में मिलेगा. इससे स्टॉक में हलचल देखी जा सकती है.

Reliance Industries (RIL)

कंपनी ने अपनी सब्सिडियरी ‘रिलायंस प्रोजेक्ट्स एंड प्रॉपर्टी मैनेजमेंट’ में 100 परसेंटहिस्सेदारी 274 करोड़ रुपये में बेची है. इसके अलावा, RIL के शेयर वैश्विक तेल कीमतों और निर्यात शुल्क में बदलाव के कारण भी फोकस में रहेंगे.

ICICI Pru AMC

ICICI प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी (AMC) ने मार्च तिमाही के लिए मुनाफे में अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की है, जिसे ज्यादा रेवेन्यू और बेहतर ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस का सहारा मिला. एसेट मैनेजर ने चौथी तिमाही में टैक्स के बाद 763 करोड़ रुपये का मुनाफा (PAT) कमाया, जो पिछले साल की इसी तिमाही के 692 करोड़ रुपये के मुकाबले 10 परसेंट ज्यादा है. इस तिमाही में टैक्स से पहले का मुनाफा भी बढ़कर 1,039 करोड़ रुपये हो गया, जबकि एक साल पहले यह 917 करोड़ रुपये था. कंपनी ने प्रति शेयर 12.4 रुपये का डिविडेंड भी देने का ऐलान किया है.

Anand Rathi Share

आनंद राठी शेयर एंड स्टॉक ब्रोकर्स ने मार्च तिमाही में अपने मुनाफे में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की है. कंपनी के कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में पिछले साल के मुकाबले 126 परसेंट की बढ़ोतरी हुई और यह बढ़कर 41.5 करोड़ रुपये हो गया. यह बढ़ोतरी नॉन-ब्रोकिंग बिजनेस में मजबूत बढ़त और ज्यादा मार्जिन बढ़ने की वजह से हुई. कंपनी की कमाई से जुड़ी रिलीज के मुताबिक, इस तिमाही में ऑपरेशन से होने वाला रेवेन्यू 256 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल के मुकाबले 28 परसेंट ज्यादा है.

ICICI Pru Life

ICICI Pru Life ने भी मार्च तिमाही में अपने मुनाफे में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की है. टैक्स के बाद मुनाफा (PAT) 58 परसेंट बढ़कर 609 करोड़ रुपये हो गया. पिछले साल की इसी तिमाही में यह आंकड़ा 386 करोड़ रुपये था. पूरे साल के लिए मुनाफा 35 परसेंट बढ़कर 1600 करोड़ रुपये हो गया, जिसमें ICICI Pension Fund Management Company में अपनी हिस्सेदारी बेचने से हुआ फायदा भी शामिल है. नेट प्रीमियम आय 17 परसेंट बढ़कर 19,180 करोड़ रुपये हो गई. एक बार दिए जाने वाले प्रीमियम में 46 परसेंट की बढ़ोतरी हुई, जबकि रिन्यूअल प्रीमियम में लगभग 6 परसेंट का इजाफा हुआ है.

HAL

अमेरिका की बड़ी डिफेंस कंपनी GE Aerospace ने मंगलवार को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के साथ मिलकर F414 जेट इंजन बनाने की जानकारी दी. दोनों कंपनियों के बीच इसके सह-उत्पादन के लिए एक सहयोग को अंतिम रूप देने को लेकर बातचीत चल रही है. लगभग तीन साल पहले GE Aerospace ने भारत में F-414 लड़ाकू जेट इंजन के सह-उत्पादन के लिए HAL के साथ एक समझौता किया था. तब से, दोनों पक्ष इस कार्यक्रम के विभिन्न पहलुओं को पक्का करने के लिए बातचीत में लगे हुए हैं.

Vedanta

मंगलवार को छत्तीसगढ़ में वेदांता द्वारा संचालित एक पावर प्लांट की बॉयलर यूनिट में हुए धमाके में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए. यह घटना रायपुर से लगभग 230 किलोमीटर दूर सिंहितराई की है. इस हादसे के चलते आज वेदांता के शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है.

Mor36garh

Mor36garh

Related News