mor36garh-logo

वैष्णो देवी की महिमा अपार, एक्टर अक्षय कुमार ने सुनाया चमत्कारी अनुभव

अभिनेता अक्षय कुमार ने एक इंटरव्यू के दौरान वैष्णो देवी से जुड़ी चमत्कारिक घटना के बारे में बताया. एक्टर ने कहा कि, उस जगह कोई एनर्जी थी, जिससे उनका तेज बुखार सामान्य हो गया.

वैष्णो देवी में अक्षय कुमार के साथ हुआ चमत्कार!

अभिनेता अक्षय कुमार फिल्म ‘भूत बंगला’ की तैयारी में जुड़े हैं. हाल ही में एक्टर ने वैष्णो देवी मंदिर से जुड़ा ऐसा अनुभव साझा किया, जिसने माता रानी की असीम कृपा और चमत्कारों पर लोगों के विश्वास को और मजबूत कर दिया है.

इंटरव्यू में अक्षय ने बताया कि, जब वो एक साल के थे जब उनके माता-पिता वैष्णो देवी गए थे. कटरा पहुंचते ही अक्षय को 103-104 डिग्री का तेज बुखार आ गया. लेकिन माता रानी पर विश्वास रखते हुए माता-पिता जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते गए.

अक्षय ने कहा कि, मंदिर के अंदर मुझे स्नान कराया गया. माता-पिता मंदिर में प्रार्थना करते हुए रो रहे थे. इस भावुक पल के दौरान एक अजनबी ने अक्षय के पिता से कहा- आपके बच्चे की मुस्कान कितनी प्यारी है.

अक्षय ने बताया कि, पिता जब मेरी तरफ मुड़े तो मैं मुस्कुरा रहा था और बुखार भी सामान्य हो गया और मेरा तापमान 98°F तक गिर गया. मैं बिल्कुल ठीक था.

अक्षय कहते हैं- मुझे नहीं पता कि उन्होंने मुझे कौन सी दवा दी. लेकिन वहां (वैष्णो देवी) की एनर्जी में कुछ ऐसा था जिससे मैं अपने आप ठीक हो गया.

वैष्णो देवी धाम को लेकर ऐसी मान्यता है कि, माता रानी जब अपने भक्तों को बुलाती हैं, तो सारे दुख और बाधाएं खुद-ब-खुद दूर हो जाते हैं. यही कारण है कि हर दिन हजारों-लाखों श्रद्धालु माता के दर्शन करने पहुंचते हैं.

Mor36garh

Mor36garh

Related News