mor36garh-logo

बार-बार बढ़ रहा है कर्ज? मंगलवार-शनिवार के ये उपाय दे सकते हैं राहत!

आज के समय में ज्यादातर लोग किसी न किसी कर्ज के तले दबे हैं. वैदिक ज्योतिष में कर्ज से छुटकारा पाने के लिए कुछ असरदार उपायों का उल्लेख किया गया है. जानिए ऋण मुक्ति के उपाय?

कर्ज मुक्ति उपाय 2026

कर्ज यानी ऋण केवल आर्थिक बोझ नहीं होता, बल्कि यह मानसिक अशांति का भी कारण होता है. कई बार व्यक्ति चाहकर भी इससे निकल नहीं पाता. ऐसे में ज्योतिष और धार्मिक उपाय मन को स्थिर करने के साथ-साथ सकारात्मक ऊर्जा भी प्रदान करते हैं. यहां कुछ सरल और प्रभावी उपाय बताए जा रहे हैं, जिन्हें श्रद्धा और नियम से करने पर फायदा मिल सका है.

ऋण मुक्ति से जुड़ा पहला उपाय करने के लिए मंगलवार का दिन विशेष माना गया है. इस दिन शुक्ल पक्ष में मंगल की होरा में यह उपाय करें. इसके लिए आपको लाल या नारंगी ड्राइंग शीट का 4×4 का टुकड़ा लें. अनार की कलम से रक्त चंदन और रोली की स्याही से यंत्र बनाएं. इस यंत्र को पूजा स्थान पर स्थापित कर नियमित रूप से पूजा करें. मान्यता है कि, इस उपाय से धीरे-धीरे कर्ज का बोझ कम होने लगता है.

ऋण मुक्ति का दूसरा उपाय शनिवार के दिन बटुक भैरव की पूजा करना खासतौर से प्रभावी माना गया है. इस उपाय को करने के लिए बराबर 21 कच्चे सूत की बत्तियां बनाएं. भैरव मंदिर में 21 दीपक जलाएं. काले आसन पर बैठकर भैरव जी से प्रार्थना करें. इसके साथ ही चण्ड, प्रचण्ड, ऊर्ध्व केश, भीषण, अभिषण, व्योमकेश, व्योमबाहु, व्योम व्यापक इन 8 नामों का जाप करें.

कर्ज से मुक्ति पाने के लिए तीसरा सबसे असरदार उपाय शनि और हनुमान जी की पूजा करना. यदि व्यापार में लगातार घाटा या कर्ज बढ़ रहा है, तो यह उपाय खास तौर पर उपयोगी है. इसके लिए शनिवार और अमावस्या के दिन पीपल या बरगद का पत्ता तोड़ें. उस पर लिखें “शांतिरस्तु, पुष्टिरस्तु, तुष्टिरस्तु” पत्ते पर तांबे का सिक्का रखकर धार्मिक ग्रंथ में रखें. इस प्रक्रिया को 11 शनिवार तक दोहराएं. हर शनिवार हनुमान मंदिर में उड़द की दाल का प्रसाद चढ़ाएं.

कर्ज से छुटकारा पाने के लिए चौथा उपाय हनुमान जी की साधना करें. इसके अलावा हनुमान चालीसा, बजरंग बाण के साथ रोज 1 माला सीता राम का जाप करें. इसके साथ ही मंगलवार और शनिवार के दिन उड़द की दाल से बना प्रसाद चढ़ाएं. इन दिनों पश्चिम दिशा की ओर मुख करके भोजन करें. इससे मन शांत रहने के साथ आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलता है.

Mor36garh

Mor36garh

Related News