राजिम। सोमवार की देर रात रायपुर जिले के नवापारा में ट्रक और हाईवा में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 2 पारागांव और 1 कुरूद का निवासी बताया गया है।
आमने-सामने हुई टक्कर
मिली जानकारी के मुताबिक, पिपरौद- बजरंगपुर नेशनल हाइवे 130C पर निर्माणाधीन टोल प्लाजा के पास सोमवार और मंगलवार की दरमयानी रात भीषण सड़क हादसा हो गया। खाली ट्रक और रेत से भरे हाईवा में आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हुई। रेत से भरी हाईवा चालक की लापरवाही इस मामले में सामने आई है।
दो किमी. दूर तक गूंजी हादसे की आवाज
बताया जा रहा है कि, मृतकों में 2 पारागांव और 1 कुरूद का निवासी है। आस पास के लोगों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि, दो किलोमीटर दूर तक आवाज गूंजी। इस क्षेत्र में आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। हादसों से क्षेत्र में दहशत है। उल्लेखनीय है कि, नियमों का उल्लंघन कर नवापारा- रायपुर रोड पर 24 घंटे रेत भरी से भरे हाइवा गुजर रहे हैं। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।





