mor36garh-logo

किसी को गिफ्ट में लड्डू गोपाल देना सही या गलत? जान लें इसके नियम

लोग एक दूसरे को उपहार के रूप में भगवान की प्रतिमा दिया करते हैं. उपहार में भगवान की प्रतिमा देना आम बात हो गई है, लेकिन बात जब किसी को लड्डू गोपाल को उपहार के रूप में देने की आए तो कुछ विशेष नियमों का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है. ऐसा इसलिए क्योंकि घर में लड्डू गोपाल बच्चे की तरह माने जाते हैं. लड्डू गोपाल की पूजा उनकी सेवा मानी जाती है.

जिस घर में लड्डू गोपाल की पूजा यानी सेवा की जाती है, वहां उनका आशीर्वाद हमेशा बना रहता है. वहीं उपहार के रूप में लड्डू गोपल को देने के क्या नियम हैं. ऐसा करना सही होता है या गलत. आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं.

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार…

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, घर में लड्डू गोपाल की स्थापना बहुत ही शुभ मानी गई है. मान्यता है कि श्री कृष्ण के इस बाल रूप की सेवा छोटे बच्चे की तरह करने से ही पूजा उपासना का पूरा फल मिलता है. अगर आप घर में लड्डू गोपाल जी की सेवा कर रहे हैं, तो उनको किसी ऐसे व्यक्ति को उपहार में न दें जो उनकी सेवा न कर सके या सेवा करने का उसके अंदर भाव न हो. ऐसे व्यक्ति को लड्डू गोपाल गिफ्ट करना आपके लिए शुभ नहीं होता.

कभी भी लड्डू गोपाल को ऐसे घर में न ले जाएं और न तो गिफ्ट दें जहां पर मांस-मदिरा का सेवन होता हो. इस तरह के घर में लड्डू गोपाल को गिफ्ट करने से उनका घोर अपमान होता है. इसका नकारात्मक प्रभाव आपके जीवन पर देखने को मिल सकता है. आपके घर के मंदिर में लड्डू गोपाल स्थापित हैं, तो उन्हें किसी भी हालत में दूसरे को उपहार के रूप में न दें. ऐसा करने से घर की सुख-समृद्धि चली जाती है.

लड्डू गोपाल की मूर्ति को गिफ्ट करने का नियम

हालांकि, बाहर से लाकर लड्डू गोपाल आशीर्वाद स्वरुप किसी और को गिफ्ट किए जा सकते हैं. गर्भवती महिलाओं को लड्डू गोपाल गिफ्ट में दिए जा सकते हैं. जिस किस को भी लड्डू गोपाल की मूर्ति उपहार में दें उससे ये आग्रह अवश्य करें वो लड्डू गोपाल की सेवा करे. नियमित स्नान, भोग, शृंगार करें. घर को साफ करें और तामसिक भोजन का सेवन न करें.

Mor36garh

Mor36garh

Related News