mor36garh-logo

पेट्रोल पंप की रेकी के बाद एक शातिर चोर ने रायपुर के गुढ़ियारी, मुजगहन थाना क्षेत्र के दो पेट्रोल पंप से एक लाख रुपए से ज्यादा रकम उड़ा ली और फरार हो गया।

रायपुर। पेट्रोल पंप की रेकी के बाद पंप कर्मियों से दोस्ती कर रुपए चोरी करने वाला एक शातिर चोर ने रायपुर के गुढ़ियारी तथा मुजगहन थाना क्षेत्र के दो पेट्रोल पंप से एक लाख रुपए से ज्यादा रकम उड़ा ली और फरार हो गया। शातिर ने रायपुर के साथ जांजगीर-चांपा, दुर्ग भिलाई, राजनांदगांव, बेमेतरा, छुईखड़ान के पेट्रोल पंप कर्मियों के साथ पहचान बनाकर चोरी की है। फूटेज के आधार पर पुलिस तथा क्राइम ब्रांच की टीम पतासाजी करने में जुटी हुई है।

शातिर ने गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के गोगांव रोड स्थित बालाजी पेट्रोल पंप तथा मुजगहन थाना क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप से नकदी रकम चोरी की है। शातिर पेट्रोल पंप में चोरी करने पहले किसी एक पंप कर्मी को अपने विश्वास में  लेता था। इसके बाद उस पंप कर्मी के नहीं होने पर वह पेट्रोल पंप पहुंचता था। इसके बाद मौके पर उपस्थित अन्य पंप कर्मियों से उस पंप कर्मी के बारे में पूछता था। पंप कर्मी द्वारा शातिर के परिचित पंप कर्मी के नहीं होने की बात कहने पर वह उसके आने की इंतजार करने की बात कहकर पंप में ही रुक जाता था। इस दौरान वह अन्य पंप कर्मियों की आखों में धूल झोंककर थैले में रखी नकदी रकम चोरी कर फरार हो जाता था ।

आउटर के सूने पंप को बनाता था निशाना
पुलिस के मुताबिक, शातिर आउटर के पेट्रोल पंप को निशाना बनाता था। साथ ही पेट्रोल पंप में चोरी करने जाने एक निश्चित समय निर्धारित कर वह चोरी करने के लिए पहुंचता था। शातिर पंप से कैश लेकर यूपीआई से पेमेंट करने का झांसा देकर रुपए लेकर रफूचक्कर हो जाता था। पुलिस के अनुसार गोगांव के पैटर्न पर ही शातिर ने मुजगहन के पेट्रोल पंप में भी चोरी की है।

Mor36garh

Mor36garh

Related News