mor36garh-logo

जिला स्तरीय टी.बी. टॉस्क फोर्स की बैठक सम्पन्न

उत्तर बस्तर कांकेर,

कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर की अध्यक्षता में सोमवार राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के जिला स्तरीय टॉस्क फोर्स की बैठक  आयोजित की गई, जिसमंे 100 दिवसीय टी.बी. मुक्त भारत अभियान के संबंध विस्तृत रूप से चर्चा किया गया। इस अभियान के अंतर्गत जिले के समस्त स्वास्थ्य कार्यकर्त्ता एवं मितानीनों के माध्यम से टी.बी. के उच्च जोखिम समूह का सघन सर्वे कर लाईन लिस्ट तैयार किया जाएगा। तत्पश्चात स्वास्थ्य शिविर लगाकर उन सभी लोगों का चेस्ट एक्स-रे के माध्यम से जांच किया जाएगा, एक्स-रे जांच में धनात्मक पाये जाने पर उनका बलगम जांच करा कर टी.बी. रोग की पहचान की जाएगी। साथ ही उक्त अभियान में पंजीकृत टी.बी. मरीजों हेतु निक्षय मित्र पंजीयन किया जाएगा। कलेक्टर श्री क्षीरसागर द्वारा सभी विभागों के जिला प्रमुख अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि टी.बी. मुक्त भारत अभियान को जिले में सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग एवं उनके टीम को आवश्यक सहयोग प्रदान करें। उन्होंने जिले के जनप्रतिनिधियों एवं नागरिको  से भी अपील किया है  कि टी.बी. मुक्त भारत अभियान में अपनी भागीदारी प्रदान करें, ताकि कांकेर जिला टी.बी. रोग से मुक्त हो सके।

बैठक में जिला पंचायत  के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हरेश मंडावी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर. सी. ठाकुर, अनुविभागीय अधिकारी कांकेर अरूण वर्मा, जिला क्षय अधिकारी डॉ. के.के. धु्रव, कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला शिक्षा अधिकारी, उप संचालक समाज कल्याण, जिला खनिज अधिकारी, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

Mor36garh

Mor36garh

Related News