mor36garh-logo

Pataudi Family ने मनाया Easter, करीना कपूर-सारा अली खान ने लूटी पूरी महफिल,

पटौदी और कपूर खानदान ने मिलकर संडे एन्जॉय किया है। इस मौके पर सभी ने मिलकर ईस्टर मनाया और साथ में लंच एन्जॉय किया। सोहा और सारा अली खान ने इंस्टाग्राम पर ढेरों फोटोज शेयर की है।

ईस्टर सेलिब्रेशन के दौरान सारा अली खान ने अपनी बुआ और पिता सैफ अली खान के साथ पोज दिए। सारा इस मौके पर पीले रंग की ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिख रही था। वहीं, कुणाल खेमू और जयान कपूर भी नजर आए।

कपूर और पटौदी फैमिली ने संडे साथ में एन्जॉय किया। इस मौक पर करीना कपूर का अलग ही अंदाज देखने को मिला। उन्होंने करिश्मा और सारा के साथ पोज दिए। वहीं, सोहा अली खान मां शर्मिला टैगोर के साथ नजर आईं।

सैफ-सारा और इब्राहिम अली खान ने सभी के साथ मिलकर खूब मजे किए। सोहा अली खान इस मौके पर सबसे ज्यादा मस्ती के मूड में नजर आईं। कुणाल खेमू और सबा अली खान भी खुश नजर आए।

ईस्टर सेलिब्रेशन के दौरान तैमूर, जेह और इनाया ने भी खूब मस्ती की। वहीं, इब्राहिम और सारा अपनी दादी शर्मिला टैगोर के साथ नजर आए।

रविवार को कपूर और पटौदी खानदान एक साथ नजर आया। इस मौके पर इब्राहिम-सारा ने करीना, सैफ, सोहा और सबा के साथ पोज दिए।

Mor36garh

Mor36garh

Related News