mor36garh-logo

सब्जी मंडी में जाली नोटों का ‘सर्कुलेशन’, एक ही सीरियल नंबर के 15 नोट बरामद; व्यापारियों में हड़कंप

थानखम्हरिया। नगर के व्यावसायिक क्षेत्रों में पिछले कुछ महीनों से जाली नोटों का प्रचलन बढ़ गया है। सोमवार को सब्जी मंडी में एक ही सीरियल नंबर के 100 रुपये के 10 और 200 रुपये के 5 नोट मिलने से गिरोह की सक्रियता की पुष्टि हुई है।

भीड़ का फायदा उठाकर खपा रहे नोट

सब्जी मंडी के साथ-साथ किराना, कपड़ा और अनाज व्यापारियों के यहां भीड़ का फायदा उठाकर सुनियोजित तरीके से जाली नोट खपाए जा रहे हैं।

व्यापारियों ने की शिकायत

सोमवार को मंडी व्यवसायी छेदू सिन्हा, कचरू निर्मलकर और विश्वनाथ सिन्हा के गल्ले में जाली नोट मिले। इसके बाद अन्य फुटकर व्यापारियों ने भी संदिग्ध नोट दिखाए। मंडी संचालक छेदू सिन्हा और कचरू निर्मलकर ने थाना प्रभारी चंद्रदेव वर्मा से मुलाकात कर गिरोह का पर्दाफाश करने की मांग की है।

Mor36garh

Mor36garh

Related News