Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती का दिन भगवान हनुमान की कृपा पाने और जीवन के संकटों से मुक्ति के लिए बेहद खास माना जाता है. इस दिन श्रद्धा और विश्वास के साथ किए गए उपाय व्यक्ति के जीवन से भय, बाधाएं और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में मदद करते हैं.
हिंदू धर्म में हनुमान जयंती को अत्यंत शुभ और शक्तिशाली पर्व माना जाता है, जो भगवान हनुमान के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है यह दिन विशेष रूप से उन लोगों के लिए महत्वपूर्ण होता है जो जीवन में भय, बाधाओं या संकटों से जूझ रहे होते हैं. मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से बजरंगबली की पूजा और उनसे जुड़े उपाय करने से नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं .जीवन में साहस, ऊर्जा और सफलता का संचार होता है. चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि पर नाया जाने वाला यह पर्व भक्तों के लिए संकटों से मुक्ति पाने का सुनहरा अवसर होता है.





