कल से स्कूल नये समय पर होगी संचालित, जानिये कितने बजे से कितने बजे तक चलेगी कक्षाएं
रायपुर। भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने सुबह 7 बजे से 11 बजे तक स्कूल संचालन का निर्णय लिया है। इस संबंध में शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। 17 जून से 21 जून तक कक्षाएं सुबह 7 बजे से 11 बजे तक संचालित होगी। 23 जून से कक्षाएं सामान्य दिनों की तरफ संचालित होगी।