mor36garh-logo

वन विभाग की टीम पर हमला, कई कर्मचारी घायल, तीन घंटे से वन्यकर्मी बने रहे बंधक

गरियाबंद।  छत्तीसगढ़ के गरियाबंद ज़िले में गुरुवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जब अतिक्रमण हटाने पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों पर अतिक्रमणकारियों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में पांच वनकर्मियों को करीब तीन घंटे तक बंधक बनाकर रखा गया।

घटना गरियाबंद वनमंडल के सोहागपुर बिट की है, जहां सुबह 4 बजे डिप्टी रेंजर अशोक सिन्हा अपनी टीम के साथ जेसीबी लेकर अतिक्रमण हटाने पहुंचे थे। तभी अतिक्रमणकारियों ने लाठी और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

इस हमले में पांच कर्मचारी घायल हुए और सभी को जबरन बंधक बना लिया गया। सूचना मिलते ही गरियाबंद थाना प्रभारी ओपी यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर सभी वनकर्मियों को सुरक्षित छुड़ाया।

मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक ही परिवार के छह लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें चार पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। एडिशनल एसपी जितेंद्र चंद्राकर ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि घटना बेहद गंभीर है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Mor36garh

Mor36garh

Related News