46 इंस्पेक्टर बने डीएसपी, 7 सहायक सेनानियों की भी पदोन्नति, गृह विभाग ने जारी किया आदेश
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर प्रमोशन हुआ है. निरीक्षक, कंपनी कमांडर, सहित निरीक्षक संवर्ग के अलग-अलग पदों के अफसरों का प्रमोशन आदेश जारी किया गया है। 46 इंस्पेक्टरों का डीएसपी पद पर प्रमोट किया गया है। इनके अलावा सात सहायक सेनानियों की भी पदोन्नति हुई है।