रायपुर। छत्तीसगढ़ में आने वाले 5 दिनों में तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना जताई गई है. इस समय मानसून की गतिविधि थमी हुई है. हालांकि मौसम विभाग ने राजधानी समेत कुछ क्षेत्रों में बादल गरजने के साथ तेज हवा चलने की संभावना जताई है.
पिछले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. इस दौरान प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया.
मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दो दिनों में प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में मेघ गर्जन, तेज हवाएं (40–50 किमी प्रति घंटा) और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.





