mor36garh-logo

शराब घोटाला मामले में पप्पू बंसल गिरफ्तार

रायपुर।  छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित करोड़ शराब घोटाले में कार्रवाई तेज हो गई है। एसीबी और ईओडब्ल्यू की संयुक्त टीम ने गुरुवार को आरोपी पप्पू बंसल को गिरफ्तार कर लिया।

एसीबी सूत्रों के मुताबिक, पप्पू बंसल का नाम इस घोटाले में प्रमुख आरोपियों में शामिल है और वह काफी समय से फरार चल रहे थे। गिरफ्तारी के बाद अब उन्हें रायपुर की स्पेशल कोर्ट में पेश किया जाएगा और पूछताछ के लिए रिमांड मांगी जायेगी। माना जा रहा है कि पूछताछ में कई बड़े नामों का खुलासा हो सकता है।

Mor36garh

Mor36garh

Related News