mor36garh-logo

युक्तियुक्तकरण को लेकर सीएम साय का बयान, कहा- यह बच्चों के हित में, कुछ स्कूलों में शिक्षकों की संख्या ज्यादा, तो कुछ में कम, इसके जरिए होगा संतुलन…

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने युक्तियुक्तकरण को लेकर शिक्षक संघों के विरोध को दरकिनार करते हुए कहा कि यह बच्चों के हित में है. शिक्षकों और छात्रों का अनुपात में संतुलन जरूरी है. कुछ स्कूलों में शिक्षकों की संख्या ज्यादा तो कुछ स्कूलों में बहुत कम हैं. युक्तियुक्तकरण के माध्यम से संतुलित किया जाएगा.

रायपुर से सारंगढ़ रवाना होने से पहले मीडिया से चर्चा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि सारंगढ़ और रायगढ़ जिले का दौरा करेंगे. समाधान शिविर में शामिल होंगे. सुशासन तिहार में जनता से संवाद करेंगे. रायगढ़ में सुशासन तिहार की समीक्षा करेंगे.

वहीं सुशासन तिहार में विधायकों की रिपोर्ट पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि जनता से पूछता हूं विधायकगण आपके बीच जा रहे हैं कि नहीं. हमारे सब विधायक क्षेत्र में जा रहे हैं. सुशासन तिहार के दौरान समाधान शिविर अटेंड कर रहे हैं.

Mor36garh

Mor36garh

Related News

Recent News