mor36garh-logo

शहर के पॉश इलाके के बिल्डिंग में लगी भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप

रायपुर। राजधानी रायपुर के पॉश इलाके देवेंद्र नगर सेक्टर-04 स्थित एक बिल्डिंग में देर शाम भीषण आग लग गई. आग की लपटें इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. देवेंद्र नगर पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति पर नजर बनाए हुए है. बताया जा रहा है कि जिस बिल्डिंग में आग लगी है वह जैन हैंडलूम की है.

आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके के लिए रवाना हो गई है. वहीं आग पर काबू पाने की कोशिशें की जा रही है. राहत की बात यह है कि अब तक किसी जनहानि की सूचना नहीं है. फिलहाल आग लगने का कारण अज्ञात है.

Mor36garh

Mor36garh

Related News