mor36logo-desktop

अवैध धान कारोबार पर सरकार की सख्ती, प्रदेशभर में 34,303 क्विंटल धान-चावल पकड़ा गया

धमतरी | धान खरीदी शुरू होते ही अवैध परिवहन और भंडारण पर कार्रवाई तेज हो गई है। सोमवार को धमतरी के ग्राम भोयना स्थित ए.के. राइस इंडस्ट्रीज की दो इकाइयों से संयुक्त टीम ने 32 हजार 878 क्विंटल धान और एक हजार 425 क्विंटल चावल जब्त किया। कुल जब्त खाद्यान्न की मात्रा 34 हजार 303 क्विंटल है। जांच के दौरान फर्म स्टॉक पंजी प्रस्तुत नहीं कर सकी। अधिकारियों के अनुसार, निरीक्षण के समय फर्म संचालक अकील अहमद खान मौके पर मौजूद नहीं थे। जांच दल ने फर्म के मुंशी सोहेल रजा से भंडारित धान और चावल की स्टॉक पंजी मांगी, लेकिन वे संबंधित अभिलेख नहीं दे सके। इसके बाद टीम ने दोनों इकाइयों में उपलब्ध खाद्यान्न का भौतिक सत्यापन किया।

15 जनवरी तक चलेगी खरीदी

कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश, 2016 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की गई है। धान खरीदी 15 जनवरी 2027 तक चलेगी। प्रशासन का कहना है कि वास्तविक किसानों को खरीदी व्यवस्था का लाभ दिलाने, अवैध भंडारण रोकने और कस्टम मिलिंग में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए जांच जारी है। पिछले साल दो लाख टन से अवैध परिवहन करते धान पकड़ी गई थी।

  1. धमतरी में 34,303 क्विंटल धान-चावल जब्त
  2. राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग ने की कार्रवाई
  3. धान खरीदी के बाद अवैध भंडारण हुआ शुरू

Mor36garh

Mor36garh

Related News