mor36garh-logo

राजस्व विभाग में 200 पदों पर होगी पटवारियों की सीधी भर्ती, आदेश जारी

छत्तीसगढ़ सरकार ने राजस्व विभाग में पटवारियों के 200 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती को प्रशासनिक मंजूरी दे दी है।

यह भर्ती 26 जिलों में होगी। विस्तृत विज्ञापन जल्द जारी होगा।प्रदेश में राजस्व संबंधी कामकाज को संभालने वाले पटवारी संवर्ग में रिक्त पदों को भरने की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य सरकार के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने पटवारियों के 200 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के प्रस्ताव को प्रशासनिक मंजूरी दे दी है। विभाग ने इस संबंध में छह सितंबर 2026 को आदेश जारी किया है। भर्ती होने के बाद प्रदेश के 26 जिलों में लंबे समय से खाली चल रहे पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। विभागीय आदेश के अनुसार भर्ती शासन के निर्धारित सेवा नियमों और आरक्षण प्रविधानों के तहत होगी। चयन के लिए संबंधित परीक्षा एजेंसी के माध्यम से लिखित परीक्षा आयोजित किए जाने की व्यवस्था रहेगी। हालांकि भर्ती की विस्तृत प्रक्रिया अभी जारी नहीं हुई है।

विज्ञापन के बाद स्पष्ट होगी पूरी तस्वीर

फिलहाल सरकार ने केवल भर्ती को प्रशासनिक मंजूरी दी है। ऑनलाइन आवेदन कब से शुरू होंगे और आवेदन की अंतिम तिथि क्या होगी, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। इसी तरह शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, परीक्षा का पाठ्यक्रम, शुल्क और अन्य शर्तें भी भर्ती का विस्तृत विज्ञापन जारी होने के बाद ही स्पष्ट होंगी।

Mor36garh

Mor36garh

Related News

Recent News