छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और दुर्ग में मंगलवार की सुबह प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने रेड मारी।
रायपुर के पंडरी में रवि नगर स्थित सुशील विला में ईडी ने दबिश दी। यहां पर घर के अंदर अधिकारियों की टीम दस्तावेजों की जांच-पड़ताल कर रही है। हालांकि यह कार्रवाई किस मामले में हुई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और दुर्ग में मंगलवार की सुबह प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने रेड मारी। रायपुर के पंडरी में रवि नगर स्थित सुशील विला में ईडी ने दबिश दी। यहां पर घर के अंदर अधिकारियों की टीम दस्तावेजों की जांच-पड़ताल कर रही है। हालांकि यह कार्रवाई किस मामले में हुई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। ईडी की टीम कागजों की छानबीन कर रही है।
मंगलवार की सुबह की गई ईडी की छापेमारी से रायपुर और दुर्ग जिले में हड़कंप मच गया।
अधिकारियों की टीम पंडरी इलाके के रवि नगर में सुशील विला पहुंची है। घर के अंदर दस्तावेजों और कागजों की छानबीन कर रही है। वहीं अन्य पहलुओं की भी जांच पड़ताल की जा रही है। इस कार्रवाई के दौरान घर के बाहर सुरक्षा बल का जवान तैनात रहा। फिलहाल, खबर लिखे जाने तक यह मालूम नहीं चल सका है कि किस मामले में ईडी ने रेड मारी है। क्या मामला है और कौन व्यक्ति इस जांच के दायरे में है? दूसरी ओर ईडी की ओर से भी इस संबंध में जानकारी नहीं मिली है। वहीं दुर्ग जिले में भी किस संबंध में रेड पड़ी है। यह भी अज्ञात है। फिलहाल ईडी की टीम दोनों जगहों पर जांच कर रही है। कार्रवाई से जुड़ी अधिकृत जानकारी सामने आने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।




