mor36garh-logo

खून से लाल हुई कोरबा की सड़कें: 10 दिन में गई 8 लोगों की जान, नवलपुर हादसे के बाद मचे हंगामे का वीडियो वायरल

इस दुर्घटना की जानकारी पर जुटी भीड़ में एक तेज रफ्तार कार घुस गई, जिससे 6 लोग घायल हो गए। कार पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी से टकराकर रुकी।

कोरबा-चांपा हाईवे पर उरगा थाना क्षेत्र के नवलपुर के पास शनिवार देर रात दो बाइकों की भिड़ंत में युवक धनेश्वर श्रीवास की मौके पर ही मौत हो गई। उसके सिर में गंभीर चोटें आई थीं। हादसे की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसी बीच तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर भीड़ में घुस गई। इसकी चपेट में आने से छह लोग घायल हो गए। इसके बाद कार राष्ट्रीय राजमार्ग की पेट्रोलिंग गाड़ी से टकराकर रुकी। कार पेट्रोलिंग वाहन से नहीं टकराती तो हादसा और भी गंभीर हो सकता था। बताया जा रहा है कि कार ठठारी गांव के एक व्यक्ति की है। हादसे में कार चला रहा व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के दौरान पुलिस विभाग का एक आरक्षक भी घायल हुआ है। सड़क दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचा था।

दस दिन में आठ की मौत

जिले में लगातार हो रही सड़क दुर्घटना में अंकुश नहीं लग पा रहा है। दशहरा पर्व से लेकर अभी तक सड़क दुर्घटना में आठ लोगों की मौत हो चुकी है। सभी दुर्घटना अलग- अलग स्थान पर हुई है। प्रशासन द्वारा तेज रफ्तार में अंकुश लगाने लगातार प्रयास किया जा रहा है, पर इसमें सफलता नहीं मिल पा रही है। दो पहिया वाहन लेकर भारी वाहन भी तेज रफ्तार में दौड़ रहे हैं और जरा सी लापरवाही होने पर दुर्घटनाएं हो रही है।

 

Mor36garh

Mor36garh

Related News