mor36garh-logo

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े को लेकर पिछले तीन दिनों से दिल्ली और मुंबई में क्या-क्या हुआ?

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग को लेकर लगातार तीन दिन प्रदर्शन हुए. दो अक्तूबर यानी गांधी जयंती के दिन शुरू हुआ प्रदर्शन शनिवार और रविवार को भी देखने को मिला.

लेकिन दिल्ली में इस बार पुलिस ज़्यादा मुस्तैद दिखी. किसी भी प्रदर्शनकारी को जंतर-मंतर तक पहुंचने नहीं दिया गया.

रविवार को दिल्ली में आम लोगों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और छात्र संगठनों ने इंडिया गेट से जंतर-मंतर तक ‘सिटिज़न्स मार्च’ निकाला. इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए काफी लोग पहुंचे.

इस मार्च के दौरान आइसा अध्यक्ष नेहा बोरा समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया गया. नेहा बोरा ने आरोप लगाया कि उन्हें पुलिस जिस गाड़ी में ले गई, उसमें एक भी महिला पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थी.

इस प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में इंडिया गेट इलाके में पहुंचे. आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज को भी प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया.

सौरभ भारद्वाज ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, “ये हवा में मेरे जूते हैं. आज इंडिया गेट पर दिल्ली पुलिस ने मुझे उल्टा लटका दिया, ताकि कैमरों में मेरा चेहरा कैद न हो.”

वीडियो में पुलिस वाले उन्हें उठाकर ले जाने की कोशिश करते हुए दिख रहे हैं.

Mor36garh

Mor36garh

Related News