डिजिटल भुगतान के दौर में यूपीआई ने लोगों की जिंदगी आसान बना दी। अब छोटे से लेकर बड़े खर्च तक, हर लेन-देन कुछ सेकंड में हो जाता। लेकिन इसी सुविधा के साथ एक नया सवाल भी सामने आ रहा है कि क्या यूपीआई पेमेंट के लिए अलग बैंक खाता रखना जरूरी?
विशेषज्ञों का मानना है कि ज्यादातर लोग एक ही बैंक खाते का इस्तेमाल करते, जिसमें सैलरी आती है और उसी से बिल, ट्रांसफर और यूपीआई पेमेंट भी होते। यह तरीका आसान जरूर लगता है, लेकिन इसमें जोखिम भी छिपा होता। अगर किसी वजह से फ्रॉड हो जाए या ऐप से जुड़ी कोई गड़बड़ी हो जाए, तो पूरा पैसा एक साथ खतरे में आ सकता।
यहीं पर अलग खाते का विकल्प काम आता। अगर यूपीआई के लिए अलग खाता रखा जाए, तो उसमें सिर्फ उतना ही पैसा ट्रांसफर किया जाता है, जितना रोजमर्रा के खर्च के लिए जरूरी। बाकी बचत दूसरे खाते में सुरक्षित रहती है। ऐसे में अगर कोई गड़बड़ी होती भी है, तो नुकसान सीमित रहता है और पूरा बैलेंस प्रभावित नहीं होता।
सिर्फ सुरक्षा ही नहीं, यह तरीका खर्च पर नियंत्रण रखने में भी मदद करता। जब यूपीआई खाते में सीमित पैसा होता है, तो खर्च करते समय व्यक्ति को ज्यादा सतर्कता रहती। खाते में पैसा कम होने पर वह सोच-समझकर खर्च करता है, जिससे फालतू खर्च पर रोक लगती है। वहीं एक ही खाते में ज्यादा बैलेंस दिखने पर लोग अक्सर जरूरत से ज्यादा खर्च कर देते हैं।
हालांकि, अलग खाता रखने के कुछ नुकसान भी हैं। इसमें समय-समय पर पैसे ट्रांसफर करने पड़ते और दोनों खातों का बैलेंस मैनेज करना होता है। कुछ लोगों के लिए यह अतिरिक्त झंझट लग सकता है। इसलिए यह पूरी तरह व्यक्ति की जरूरत और आदत पर निर्भर करता है।
अगर आप यूपीआई का इस्तेमाल कभी-कभार करते हैं, तो अलग खाता रखने से ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। लेकिन जो लोग रोजाना कई बार यूपीआई से भुगतान करते हैं, जैसे खाना, यात्रा या छोटी खरीदारी, उनके लिए यह तरीका ज्यादा सुरक्षित और उपयोगी साबित हो सकता है।
कुल मिलाकर, यह फैसला सुविधा और नियंत्रण के बीच संतुलन का है। अलग खाता रखने से जोखिम कम किया जा सकता है और खर्च पर बेहतर पकड़ बनाई जा सकती है।





