mor36garh-logo

ऐसे लोगों पर भरोसा करना यानी खुद के पैर पर कुल्हाड़ी मारना, आज ही पहचानें ये 5 संकेत

जीवन में हर इंसान भरोसे के लायक नहीं होता और यही बात समझना सबसे जरूरी है. इस आर्टिकल में बताए गए संकेत आपको यह पहचानने में मदद करेंगे कि कौन आपके साथ सच्चा है और कौन फ्यूचर में आपको नुकसान पहुंचा सकता है, ताकि आप समय रहते सतर्क हो सकें.

आचार्य चाणक्य को अपन समय के सबसे ज्ञानी और बुद्धिमान व्यक्ति के तौर पर भी जाना जाता है. वे सिर्फ एक महान शिक्षक ही नहीं थे, बल्कि उन्हें मानव स्वभाव की भी गहराई से समझ थी. आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में हजारों सालों पहले जिन बातों का जिक्र किया है वे आज के समय में भी हमें एक सही रास्ता दिखने का काम कर रही हैं. अपनी इन्हीं नीतियों में उन्होंने कुछ ऐसे संकेतों के बारे में भी बताया है, जो अगर आपको किसी भी इंसान में दिखे तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए. ये संकेत बताते हैं कि सामने वाला इंसान आपको धोखा दे रहा है या फिर आने वाले समय में जरूर धोखा देगा. जब आप इन संकेतों को पहचान लेंगे, तो जीवन में आगे चलकर होने वाले नुकसानों से खुद को आसानी से बचाकर रख सकेंगे.

बातों में बार-बार बदलाव करना

आचार्य चाणक्य के अनुसार अगर कोई भी इंसान अपनी बातों को आपके सामने बार-बार बदल रहा है, या फिर आपको बार-बार एक अलग कहानी सुना रहा है, तो यह एक बड़ा संकेत है कि सामने वाला इंसान बिलकुल भी सच्चा और भरोसेमंद नहीं है. इस तरह के लोग आपको धोखा दे सकते हैं क्योंकि अक्सर सच्चाई को छुपाने के लिए ये लोग झूठ का सहारा लेते हैं. इसलिए अगर आपको किसी की बातों में बार-बार बदलाव दिखे, तो आपके लिए सतर्क हो जाना ही बेहतर होता है.

जरूरत के समय गायब हो जाना

चाणक्य नीति के अनुसार एक सच्चे रिश्ते की पहचान जरूरत या फिर मुश्किल के समय में ही हो सकती है. अगर कोई भी व्यक्ति सिर्फ अच्छे समय में आपके साथ रह रहा है, लेकिन जैसे ही आपकी जिंदगी में परेशानी आ रही है, वह दूर हट जा रहा है, तो यह एक बड़ा संकेत है कि उसके इरादे साफ नहीं है. इस तरह के लोग सिर्फ अपने फायदे के लिए आपके साथ हैं और जैसे ही उन्हें मौका मिलेगा ये लोग आपको धोखा जरूर देंगे.

आपकी पर्सनल बातें दूसरों को बताना

अगर कोई भी व्यक्ति आपकी पर्सनल बातों को दूसरों के साथ शेयर कर रहा है, तो इससे बड़ा धोखा आपके लिए और कुछ नहीं हो सकता है. आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जो भी इंसान आपकी सीक्रेट बातों को अपने पास सुरक्षित नहीं रख सकता, वह जीवन के किसी भी पड़ाव में आपको धोखा दे सकता है. इस तरह के लोगों से दूरी रखना ही आपके लिए बेहतर होता है.

जरूरत से ज्यादा मीठी बातें करना

अगर कोई भी व्यक्ति आपकी हर समय तारीफ कर रहा है या फिर आपसे जरूरत से ज्यादा मीठा व्यवहार कर रहा है, तो यह संकेत हो सकता है कि वह आगे चलकर आपको धोखा देगा. कोई लोग आपके सामने तो बहुत अच्छे बनते हैं, लेकिन पीठ पीछे आपको नुकसान पहुंचाने की चाहत रखते हैं. आपके लिए यह काफी जरूरी हो जाता है कि आप दूसरों की बातों पर नहीं बल्कि उनके व्यवहार और इरादों पर ध्यान देना शुरू कर दें.

आपकी सफलता से जलन होना

चाणक्य नीति के अनुसार अगर कोई भी व्यक्ति आपकी सफलता से खुश होने के बजाय जलन या फिर असहज महसूस करता है, तो यह एक निगेटिव संकेत है. इस तरह के लोग आपके अचीवमेंट्स को कम समझते हैं और आपको नीचे गिराने की कोशिश भी कर सकते हैं. आचार्य चाणक्य के अनुसार आपको इस तरह के किसी भी इंसान से सतर्क रहना शुरू कर देना चाहिए.

Mor36garh

Mor36garh

Related News