उत्तर बस्तर कांकेर/भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाईन आवेदन की प्रक्रिया 10 अप्रैल तक पूर्ण किया जा चुका है। इसके लिए कांकेर जिले से 1314 आवेदकों के द्वारा ऑनलाईन आवेदन जमा किया गया है। भारतीय थल सेना द्वारा पंजीकृत आवेदकांे का ऑनलाईन लिखित परीक्षा (सीईई) 01 जून से 15 जून 2026 तक आयोजित किया जाना संभावित है। परीक्षा के लिए युवाओं को बेहत्तर रूप से तैयार करने के उद्देश्य से संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार निःशुल्क प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए ऑनलाईन आवेदन रोजगार विभाग के वेबसाईट https://erojgar.cg.gov.in/ में 30 अप्रैल तक किया जा सकता है। प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन 04 मई से प्रारंभ होकर 04 जून तक किया जाएगा।
निःशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए इच्छुक एवं पात्र आवेदक किसी भी च्वाईस सेंटर अथवा रोजगार कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर रोजगार विभाग के वेबसाईट https://erojgar.cg.gov.in/पर निर्धारित तिथि तक आवेदन कर सकते हैं। जिला प्रशासन द्वारा अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन कर निःशुल्क प्रशिक्षण का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।





