mor36garh-logo

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अपनी चौथी वेडिंग एनिवर्सरी ऑस्ट्रिया में सेलिब्रेट की। एक्ट्रेस ने वेकेशन की रोमांटिक और फैमिली तस्वीरें शेयर कीं।

बॉलीवुड के पसंदीदा कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अपनी शादी के चार साल पूरे कर लिए हैं। रणबीर और आलिया 14 अप्रैल 2022 को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर ‘वास्तु’ में शादी के बंधन में बंधे थे। अपनी चौथी सालगिरह को और भी यादगार बनाने के लिए कपल ने ऑस्ट्रिया का रुख किया, जहां से आलिया ने खूबसूरत और रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं।

आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर ऑस्ट्रिया वेकेशन की कुछ खूबसूरत झलकियां शेयर कीं जिसमें वह रणबीर के साथ बर्फ से ढकी वादियों में स्कीइंग का आनंद लेते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही एक रोमांटिक डिनर और फैमिली टाइम की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिन्हें फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

रोमांटिक नोट ने जीता दिल
आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर के साथ एक प्यारी सी सेल्फी शेयर करते हुए एक भावुक कैप्शन भी लिखा। उन्होंने अपने दिल की बात बयां करते हुए लिखा, “कहीं फिसलते, कहीं संभलते, चलते और ढेर सारी बातें करते हुए… हमने एक खूबसूरत जिंदगी बना ली है। संक्षेप में कहूं तो, ‘तू साथ है तो दिन-रात हैं।’”

आलिया ने अपनी फिल्म हाइवे के गाने “माही वे” को भी इस पोस्ट के जरिए रणबीर को डेडिकेट किया, जिससे उनकी पोस्ट और भी खास बन गई।

एक तस्वीर में रणबीर कपूर अपनी बेटी राहा के साथ नजर आ रहे हैं, जहां दोनों अल्पाका जानवरों के बीच समय बिताते दिखे। यह क्यूट मोमेंट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और फैंस ने दिल खोलकर इस कपल को शुभकामनाएं दीं।

वर्क फ्रंट पर आलिया और रणबीर
काम की बात करें तो रणबीर कपूर के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं, जिनमें ‘रामायण’, ‘लव एंड वॉर’ और ‘एनिमल पार्क’ शामिल हैं। वहीं, आलिया भट्ट भी ‘लव एंड वॉर’ के अलावा स्पाई फिल्म ‘अल्फा’ में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ शरवरी भी होंगी।

Mor36garh

Mor36garh

Related News