निफ्टी 500 में शामिल ये 7 शेयर कुछ ऐसे हैं, जिन पर बाजार में पिछले एक साल से जारी उठा-पटक का कोईअसर ही नहीं दिखा. इस दौरान भी ये 170 परसेंट से ज्यादा का रिटर्न दे गए.
भारतीय शेयर बाजार को पिछले एक साल के दौरान काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा. कभी ट्रंप ने टैरिफ का झटका दिया, तो कभी विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) साथ छोड़ नौ दो ग्यारह हो गए. इस बीच, क्रूड ऑयल की कीमतें भी 69 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर 80 डॉलर प्रति बैरल के पार चली गई.
इन सबके बावजूद कुछ कंपनियों के शेयरों ने दमदार रिटर्न देकर अपने निवेशकों का मोटा मुनाफा कराया. आज हम आपको इस खबर के जरिए 7 ऐसी ही कंपनियों के शेयरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें 170 परसेंट से भी ज्यादा की तेजी की आई है. बाजार में जारी उठा-पटक का इन पर कोई असर नहीं पड़ा. निफ्टी 500 की 7 कंपनियों के शेयरों के नाम कुछ इस प्रकार हैं:-
हिंदुस्तान कॉपर के शेयरों में पिछले एक साल में 164 परसेंट तक की तेजी देखी गई. बीते तीन साल में इसने 426 परसेंट और 5 साल में 279 परसेंट का रिटर्न दिया है. इसके शेयरों का 52-वीक का हाई लेवल 760.05 रुपये और 52-वीक का लो लेवल 198 रुपये है.
ऑटो सेक्टर की इस दिग्गज कंपनी ने एक साल के अंदर 177 परसेंट तक का रिटर्न दिया है. बीते पांच सालों में स्टॉक 1845 परसेंट तक चढ़ा है.
टाटा ग्रुप की इस कंपनी के शेयर ने भी बीते एक साल में अपने निवेशकों को फायदा पहुंचाया है. इस रिटेल कंपनी (Zudio, Westside) ने निवेशकों का पैसा150 परसेंट तक बढ़ाया है.
कमोडिटी एक्सचेंज प्लेटफॉर्म होने के चलते इसने बाजार में हलचल का फायदा उठाते हुए 150 परसेंट तक निवेशकों का पैसा बढ़ाया है.
2025 में शेयर बाजार में लिस्ट हुई यह कंपनी भी अपने निवेशकों का मुनाफा कराने में पीछे नहीं है. कंपनी के आईपीओ का प्राइस बैंड 675 रुपये प्रति शेयर था. बीते 13 अप्रैल को इसने अपने अब तक के रिकॉर्ड हाई लेवल 1954.0 को टच कर लिया. यानी कि इसमें 190 परसेंट की तेजी आई है.
पब्लिक सेक्टर की इस कंपनी के शेयरों में भी बीते एक साल में 150 परसेंट तक का रिटर्न दिया है.
बेहतर रिटर्न देने वाली कंपनियों में एथर एनर्जी को भी नकारा नहीं जा सकता. बीते साल मई में कंपनी अपना आईपीओ लेकर आई थी, जिसमें इसका प्राइस बैंड 304-321 रुपये प्रति शेयर रखा गया था. बीते 13 अप्रैल को इसकी क्लोजिंग 907.85 रुपये के लेवल पर हुई. यानी कि चंद महीनों में इसमें 183 परसेंट की तेजी आई है.





