mor36garh-logo

अचानक चेहरे पर पिंपल निकल आए तो घबराएं नहीं, बिना देरी किए अपनाएं ये 3 आसान उपाय

अगर आप भी बार-बार चेहरे पर अचानक निकलने वाले पिंपल्स से परेशान हो जाते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए काफी काम का साबित हो सकता है. यहां बताए गए आसान और असरदार तरीके न सिर्फ पिंपल्स को जल्दी शांत करने में मदद करेंगे, बल्कि आपकी स्किन को हेल्दी और क्लियर रखने में भी मददगार साबित हो सकते हैं.

क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि आप किसी शादी, पार्टी या फिर मीटिंग में जाने की तैयारी कर रहे हों, और तभी आपको अचानक से अपने चेहरे पर एक पिंपल दिखाई दे? जब ऐसा होता है, तो पूरा मूड ही खराब हो जाता है. चेहरे पर पिंपल देखते ही सबसे पहला सवाल दिमाग में आता है कि ‘अब क्या करें?’. इस समय हम घबरा जाते हैं और इसी घबराहट में आकर कई बार गलत फैसले भी ले लेते हैं. कोई अपने चेहरे पर टूथपेस्ट लगाने लगता है, तो कोई पिंपल्स को फोड़ने की सोचता है. बता दें अगर चेहरे पर पिंपल निकल आए, तो आपको कभी भी ऐसा नहीं करना चाहिए. पिंपल्स का निकलना एक कॉमन प्रॉब्लम है, लेकिन अगर आप सही समय पर सही तरीका अपनाते हैं तो इसे काफी आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है. इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही आसान और असरदार तरीका बताने जा रहे हैं. जब आप इन्हें अपनाएंगे तो चेहरे पर मौजूद इन पिंपल्स से राहत पाने में आपको काफी मदद मिल सकती है.

बर्फ का इस्तेमाल करें

अगर चेहरे पर निकले पिंपल में सूजन, दर्द या फिर रेडनेस है ,तो ऐसे में आपको बिना देरी किये चेहरे पर बर्फ का इस्तेमाल करना चाहिए. इसके इस्तेमाल से आपको तुरंत असर देखने को मिलता है. सबसे पहले एक साफ कपड़ा या फिर रूमाल लें और उसमें बर्फ के टुकड़े को डालकर लपेट लें. अब इसे 1 से 2 मिनट तक हल्के-हल्के से पिंपल पर लगाना शुरू करें. कुछ ही देर इसके इस्तेमाल से सूजन कम होती है, स्किन को आराम मिलता है और पिंपल का साइज घटकर छोटा भी हो जाता है. आप अपने चेहरे पर पूरे दिन में 2 से 3 बार बर्फ का इस्तेमाल कर सकते हैं.

टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल करें

पिंपल्स से छुटकारा पाने में टी ट्री ऑयल आपकी काफी मदद कर सकता है. इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज पाए जाते हैं. जब आप इसका इस्तेमाल करते हैं तो पिंपल पैदा करने वाले बैक्टीरिया जड़ से खत्म होने लग जाते हैं. आपको कभी भी इसे डायरेक्टली अपनी स्किन पर नहीं लगाना चाहिए क्योंकि इसकी वजह से आपको जलन भी हो सकती है. इसका इस्तेमाल हमेशा नारियल के तेल या फिर किसी अन्य कैरियर ऑयल के साथ मिक्स करके चेहरे पर करें. आपको इसे एक कॉटन की मदद से पिंपल पर लगाना है और कुछ घंटों के लिए वैसे ही छोड़ देना है. कुछ ही देर में पिंपल सूखने लगेगा और रेडनेस भी कम हो जाएगी.

एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें

एलोवेरा का इस्तेमाल हमेशा से चेहरे पर किया जाता रहा है. इसके इस्तेमाल से आपकी स्किन को सुकून मिलता है. जब आप इसका इस्तेमाल पिंपल पर करते हैं तो उसकी वजह से होने वाली जलन, रेडनेस और सूजन देखते ही देखते कम हो जाती है. एलोवेरा जेल को आप डायरेक्टली अपनी स्किन पर लगा सकते हैं. अगर पॉसिबल हो तो इसे रातभर चेहरे पर लगाकार छोड़ दें. एलोवेरा सिर्फ पिंपल को ठीक नहीं करता है, यह आपकी स्किन को रिपेयर करने में भी मदद करता है.

Mor36garh

Mor36garh

Related News