mor36garh-logo

सोती राहा को गोद में लेकर एयरपोर्ट से निकलीं आलिया भट्ट, पैप्स को चुप रहने का इशारा

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. इस दौरान एक्ट्रेस मां का फर्ज अच्छे से निभाती हुई दिखाई दीं. उन्हें बेटी राहा को सीने से चिपकाए कैमरे से बचाते हुए देखा गया.

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा की क्यूटनेस पर तो पूरी दुनिया फिदा है. अब हाल ही में आलिया और रणबीर अपनी लाडली के संग एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए. इस दौरान एक्ट्रेस का बेहद ही केयरिंग मां वाला अंदाज देखने को मिला.

आलिया इस दौरान अपनी बेटी को बहुत ही प्यार से गोद में उठाए और कलेजे से चिपकाए नजर आईं.आलिया का ये अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है.वायरल वीडियो में आलिया जिस अंदाज में अपनी बेटी राहा को कैमरे की नजरों से बचाती हुई नजर आ रही हैं, वो काबिल-ए-तारीफ है.

आलिया और रणबीर के कूल अंदाज ने फैंस का जीता दिल

वहीं, रणबीर कपूर का क्यूट रिएक्शन भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है.रणबीर भी इशारों ही इशारों में पैप्स को शांत करवाते हुए और बच्चे से दूरी बनाए रखने को कहते हुए नजर आए.आलिया और रणबीर का ये कूल अंदाज उनके फैंस का दिल जीत रहा है.

इस दौरान रणबीर कपूर ने रुककर पैप्स को भी पोज दिया. वहीं, आलिया जब एयरपोर्ट के अंदर एंट्री करने वाली थीं तो उन्होंने अपनी बेटी राहा को गोद से उतार दिया. मौका मिलते ही राहा एयरपोर्ट के अंदर भागने लगीं. उसके बाद आलिया ने तुरंत आगे बढ़कर अपनी लाडली का हाथ थामा.

मालूम हो रणबीर कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म रामायण को लेकर सुर्खियां बटोरते हुए नजर आ रहे हैं.हाल ही में हनुमान जयंती के मौके पर फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया.बता दें रणबीर कपूर की रामायण को दो पार्ट में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज किया जाएगा.

इस साल दीवाली के मौके पर रामायण के फर्स्ट पार्ट को थिएटर में रिलीज किया जाएगा.रणबीर कपूर इस फिल्म में राम की भूमिका में नजर आने वाले हैं.वहीं, आलिया भट्ट के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो लव एंड वार में दिखाई देने वाली हैं.इस फिल्म में आलिया के साथ रणबीर कपूर और विक्की कौशल भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे.इसके अलावा आलिया के पास एक और प्रोजेक्ट है, जिसका नाम अल्फा है.

Mor36garh

Mor36garh

Related News