‘भूत बंगला’ का सोमवार को ट्रेलर रिलीज हुआ. इस ट्रेलर को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. आइए जानते हैं अक्षय कुमार की इस फिल्म के ट्रेलर को लेकर यूजर्स क्या बोल रहे हैं.
अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ रिलीज के लिए तैयार है. फिल्म को लेकर फैंस बहुत एक्साइटेड हैं. 16 अप्रैल से फिल्म के पेड प्रिव्यूज शुरू होंगे. फिल्म का आज यानी सोमवार को ट्रेलर रिलीज हुआ है. ट्रेलर को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. कुछ लोग जमकर सस्पेंस और कॉमेडी की तारीफ कर रहे हैं. आइए नजर डालते हैं यूजर्स के रिएक्शन पर.
यूजर्स ने ऐसे किया रिएक्ट
एक यूजर ने लिखा- लंबे समय के बाद सुपर ब्लॉकबस्टर ट्रेलर आया है. दूसरे यूजर ने फिल्म को सुपरहिट बताया. वहीं एक यूजर ने लिखा- भूत बंगला का ट्रेलर देखकर मजा आ गया. सस्पेंस, हॉरर और कॉमेडी का परफेक्ट मिक्स लग रहा है.
एक यूजर ने लिखा- प्रियदर्शन सर के साथ कुछ खास है. अक्षय, राजपाल यादव, सभी टॉप पर दिखे. दूसरे यूजर ने लिखा- भूत बंगला का ट्रेलर बहुत पसंद आया. सॉलिड कॉमेडी. शानदार. प्रियदर्शन सर को गेम पता है.
वहीं ट्रेड एनालिस्ट सुमित कडेल ने लिखा- भूत बंगला का ट्रेलर प्रियदर्शन सर और अक्षय कुमार और परेश रावल की क्लासि कॉमेडी की यादें लेकर आया है. ह्यूमर और स्टोरीटेलिंग शानदार है.
वहीं कोमल नहाटा ने लिखा- भूत बंगला का ट्रेलर आ गया है और ये शानदार है. इसमें एंटरटेनिंग स्टोरी देखने को मिलेगी और हर मोमेंट जबरदस्त होने वाला है. 14 साल बाद क्लासिक कॉमेडी अक्षय कुमार और प्रियदर्शन लेकर आ रहे हैं.
इस फिल्म को प्रियदर्शन ने बनाया है. प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी लंबे समय के बाद साथ आ रही है. फिल्म में राजपाल यादव, परेश रावल, वामिका गब्बी, तब्बू जैसे स्टार्स हैं. एकता कपूर और अक्षय कुमार फिल्म के प्रोड्यूसर हैं. फिल्म पहले 10 अप्रैल को रिलीज होनी थी. लेकिन अब 16 अप्रैल से फिल्म के पेड प्रिव्यूज शुरू होंगे.





