mor36garh-logo

रणवीर सिंह की पहली को-स्टार अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने भी धुरंधर: द रिवेंज’ देखने के बाद अपनी राय दी। उन्होंने रणवीर की जमकर तारीफ की।

  1. अनुष्का शर्मा ने देख ली रणवीर की ‘धुरंधर 2’

  2. अपने ‘बिट्टू’ की तारीफ करते नहीं थक रहीं अनुष्का
  3. आदित्य धर को अनुष्का शर्मा ने बताया भरोसेमंद निर्देशक

    रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच चुकी है। इस फिल्म को सिनेमाघरों में जो भी देखकर निकल रहा है, वह इसकी कहानी से लेकर स्टार्स की परफॉर्मेंस तक का शानदार रिव्यू दे रहा है।

    हाल ही में रणवीर सिंह की इस धांसू परफॉर्मेंस को देखकर ‘बैंड बाजा बारात’ में उनकी को-स्टार रहीं अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने भी ‘धुरंधर 2’ को लेकर अपना रिव्यू दिया है।

    अनुष्का शर्मा के दिल को छू गई रणवीर की परफॉर्मेंस

    अनुष्का शर्मा ने ‘धुरंधर: द रिवेंज’ (Dhurandhar 2 देखने के बाद अपने को-स्टार रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ की है। उन्होंने अपनी आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा,

    “रणवीर सिंह, तुमने करियर में एक बार मिलने वाले इस किरदार को पूरी तरह से जिया है। एकदम जबरदस्त और बिना किसी मिस्टेक के बहुत ही धांसू परफॉर्मेंस दी है। आर माधवन, अर्जुन रामपाल और राकेश बेदी सर जैसे बहुत ही शानदार एक्टर्स इस फिल्म में थे। हर किसी का किरदार बिल्कुल परफेक्ट था। यह फिल्म आप सबके बिना सोची भी नहीं जा सकती थी। इस फिल्म पर काम करने वाले हर इंसान को बहुत-बहुत बधाई।”

    4 घंटे की फिल्म बनाने के लिए बहुत विश्वास लगता है

    रणवीर सिंह के अलावा अनुष्का शर्मा ने निर्देशक आदित्य धर के क्राफ्ट की भी तारीफ की। उन्होंने लिखा, “क्या शानदार फिल्म बनाई है तुमने आदित्य। लगभग चार घंटे लंबी फिल्म को बनाने के लिए बहुत ज्यादा विश्वास की जरूरत होती है। यह फिल्म बहुत ही दिलचस्प है और इसमें हर बारीकी का ध्यान रखा गया है। जब तक यह फिल्म चलती है, आप इसकी कहानी में डूबे रहेंगे। आप आत्मविश्वास से भरे और एक ओरिजिनल कहानी देने वाले विश्वसनीय फिल्ममेकर हैं।”

    इन फिल्मों में अनुष्का-रणवीर ने किया है साथ काम

    आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा और रणवीर सिंह ने साल 2010 में यशराज बैनर तले बनी फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ में पहली बार साथ काम किया था। यह रणवीर सिंह की डेब्यू फिल्म थी। मूवी में ‘बिट्टू’ और ‘श्रुति’ के रूप में रणवीर और अनुष्का की जोड़ी दर्शकों को बेहद पसंद आई थी। इस फिल्म के बाद रणवीर-अनुष्का ‘लेडीज वर्सेज रिकी बहल’और जोया अख्तर की मल्टीस्टारर फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ में भी साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आ चुके हैं।

Mor36garh

Mor36garh

Related News