mor36garh-logo

‘साथ निभाना साथिया’ की खडूस किंजल याद है? जिसने गोपी बहू के नाक में कर दिया था दम, 16 साल में बदला लुक

‘साथ निभाना साथिया’ में सीधी-सादी गोपी बहू को परेशान करने वाली किंजल मोदी 16 साल में काफी बदल गई हैं। इस सीरियल में उन्होंने खडूस ननद का किरदार निभाया था।

‘साथ निभाना साथिया’ 2000 के दौर का सबसे चर्चित टेलीविजन धारावाहिक रहा है, जिसे रश्मि शर्मा टेलीफिल्म्स के बैनर तले रश्मि शर्मा ने निर्मित किया है। इसका प्रसारण मई 2010 को स्टार प्लस पर शुरू हुआ और जुलाई 2017 में बंद हो गया। यह भारत के सबसे लंबे समय तक चलने वाले टेलीविजन धारावाहिकों में से एक है, जो अपनी शानदार कास्ट और स्टोरी लाइन के लिए पसंद किया जाता था। इसका हर एक किरदार आज भी लोगों के दिलों में बसा हुआ है। राशी, गोपी बहू और कोकिला मोदी के अलावा इस शो में एक ऐसा किरदार भी था, जिसका नाम सुनते ही लोगों की आंखों के सामने उनका चेहरा आ जाता है। हम बात कर रहे हैं, गोपी बहू की ननद किंजल मोदी की।

इतनी बदल गईं साथ निभाना साथिया की किंजल

‘साथ निभाना साथिया’ में किंजल ने गोपी की ननद का किरदार निभाया था, जो अपने खडूस और गुस्सैल स्वभाव के लिए जानी जाती थी। शो में उसका किरदार अक्सर घर में ड्रामा और लड़ाई पैदा करता था। हालांकि, गोपी के साथ उनकी नोकझोंक आज भी दर्शकों को याद है। किंजल मोदी का किरदार भले ही मशहूर हो गया, लेकिन इसकी वजह से सोशल मीडिया पर उनके मीम्स भी बनाते थे। किंजल मोदी का किरदार एक्ट्रेस फिरोजा खान ने निभाया था, जो 16 साल बीतने के बाद आज भी उतनी ही खूबसूरत लगती हैं।

एक्टिंग छोड़ कहां गायब है गोपी बहू की ननद?

‘साथ निभाना साथिया’ में अपने रोल से सफलता पाने वाली टीवी एक्ट्रेस फिरोजा खान ने अपने बॉयफ्रेंड सोहेल से शादी की है। यह खुशखबरी एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी निकाह सेरेमनी की एक खूबसूरत तस्वीर पोस्ट कर फैंस को दी थी। फिरोजा खान, जिन्हें ‘साथ निभाना साथिया’ में ‘किंजल मोदी’ के नाम से जाना जाता है, ने भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री छोड़ दी है और फिलहाल दुबई में बस गई हैं। फिरोजा खान उर्फ किंजल मोदी ने शादी के बाद भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री छोड़ दी है और फिलहाल परिवार के साथ दुबई में बस गई हैं।

एक किरदार ने बना दिया टीवी स्टार

फिरोजा खान लंबे समय तक चले टीवी शो ‘साथ निभाना साथिया’ में अपने किरदार किंजल के लिए जानी जाती हैं। अपने संघर्ष के दिनों में एक्ट्रेस फिरोजा एक कॉल सेंटर में काम करती थीं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की और कुछ टीवी विज्ञापनों में भी नजर आईं। साल 2009 में उन्होंने बिंदास चैनल के रियलिटी शो ‘द बिग स्विच 3’ में हिस्सा लिया। रियलिटी शो ‘द बिग स्विच’ में आने के बाद फिरोजा को स्टार प्लस के लोकप्रिय शो में देखा गया।

Mor36garh

Mor36garh

Related News