mor36garh-logo

ताला एनीकट निर्माण कार्य के लिए 3.18 करोड़ रूपए स्वीकृत

रायपुर, 01 अप्रैल 2026

छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा महासमुंद जिले के विकासखण्ड-पिथौरा की ताला एनीकट निर्माण कार्य के लिए तीन करोड़ 18 लाख 90 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के निर्माण से निस्तारी, पेयजल, भू-जल संवर्धन एवं किसानों द्वारा स्वयं के साधन से 50 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से योजना का कार्य पूर्ण कराने के लिए मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार, जल संसाधन विभाग रायपुर को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।

Mor36garh

Mor36garh

Related News