mor36garh-logo

नीली बत्ती में DSP की पत्नी को बर्थडे सेलिब्रेशन पड़ा महंगा, पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ दर्ज किया मामला

रायपुर। नीली बत्ती वाली गाड़ी पर बर्थडे सेलिब्रेशन डीएसपी की पत्नी को महंगा पड़ गया है। पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दरअसल पिछले कुछ दिनों से रामानुजगंज बटालियन में पदस्थ डीएसपी तस्लीम आरिफ की पत्नी का बर्थडे मनाते वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। जिसमें डीएसपी तस्लीम आरिफ की पत्नी नीली बत्ती लगी सरकारी गाड़ी के बोनट पर केक रखकर जन्मदिन मनाते नजर आईं।

यह मामला सरगुजा जिले का है, जिसमें गांधीनगर पुलिस ने अब मोटर व्हीकल एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि यह घटना अंबिकापुर के पास स्थित सरगवा पैलेस रिसॉर्ट की है, जहां रामानुजगंज बटालियन में पदस्थ डीएसपी तस्लीम आरिफ की पत्नी अन्य महिलाओं के साथ सरकारी गाड़ी से पहुंचीं और खुलेआम उसका ‘ग्लैमरस’ इस्तेमाल करते हुए बर्थडे पार्टी मनाई।

वीडियो में नीली बत्ती लगी गाड़ी, बोनट पर रखा केक, और फोटोशूट को देखकर ऐसा लग रहा था मानो कोई फैशन शो या रील की शूटिंग हो रही हो। जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, गांधीनगर पुलिस ने तत्काल संज्ञान लिया और सरकारी वाहन के ड्राइवर के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम व अन्य धाराओं में कार्रवाई की गई।

Mor36garh

Mor36garh

Related News