mor36garh-logo

बैडमिंटन खेलते समय अचानक चक्कर खाकर गिर पड़े विधायक, अस्पताल में भर्ती

दुर्ग। दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव आज सुबह बैडमिंटन खेलते समय घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

जानकारी के मुताबिक, दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव रोज की तरह सुबह उठकर अपने साथियों के साथ घर के सामने बैडमिंटन खेल रहे थे। इसी दौरान अचानक चक्कर खाकर गिर पड़े। इसके बाद उन्हें दुर्ग के आरोग्यम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वहीं गजेंद्र यादव की भर्ती होते ही भारतीय जनता पार्टी के सभी जिला अध्यक्ष, महामंत्री, महापौर अलका बाघमार, निगम के पार्षद, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, दुर्ग शहर के पूर्व विधायक अरुण वोरा भी उनका हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे थे। सभी ने डॉक्टरों से उपचार की जानकारी ली और यादव के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है ।

Mor36garh

Mor36garh

Related News