mor36garh-logo

प्राचार्य पदोन्नति पर हाईकोर्ट में सुनवाई: याचिकाकर्ताओं की दलीलें जारी, सुनवाई कल भी जारी रहेगी

रायपुर।  छत्तीसगढ़ में लंबे समय से लंबित प्राचार्य पदोन्नति विवाद पर आज हाईकोर्ट में अहम सुनवाई हुई। न्यायमूर्ति  रजनी दुबे एवं अमितेंद्र कुमार प्रसाद की डिवीजन बेंच में सुबह 10:30 बजे से सुनवाई की शुरुआत हुई।

सुनवाई के दौरान प्राचार्य पदोन्नति से जुड़े सभी मामलों की सूचीबद्ध चार्ट कोर्ट में प्रस्तुत किया गया। पक्षकारों की ओर से दोपहर 12:00 बजे तक वकीलों ने अपने-अपने पक्ष रखे, जिसके पश्चात टी ब्रेक हुआ।

12:20 बजे दोबारा कार्यवाही शुरू हुई, जिसमें माननीय न्यायालय ने याचिकाकर्ता वकीलों को गंभीरता से सुना। दोपहर 2:30 बजे कोर्ट की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। अदालत ने स्पष्ट किया है कि 13 जून 2025 को इस मामले में आगे की सुनवाई जारी रहेगी, जिसमें याचिकाकर्ताओं की दलीलें फिर से सुनी जाएंगी।

आज की सुनवाई में छत्तीसगढ़ प्राचार्य पदोन्नति फोरम की ओर से  आर. के. बंजारे (प्रांतीय सचिव, छत्तीसगढ़ शिक्षक कांग्रेस),  संत कुमार रात्रे,  सुरेश कुमार लहरे और  आर. के. कांत  न्यायालय में उपस्थित रहे।

Mor36garh

Mor36garh

Related News