mor36garh-logo

पंचतत्व में विलीन हुए शहीद ASP आकाश राव, बेटे ने दी मुखाग्नि

रायपुर। सुकमा में नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED ब्लास्ट में शहीद हुए ASP आकाश राव का रायपुर के महादेवघाट मुक्तिधाम में भावभीन अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। शहीद ASP आकाश राव को उनके पुत्र ने मुखाग्नि दी। इस दौरान उनके परिजन, पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी अंतिम विदाई देने के लिए मौजूद थे।

पुलिस एवं प्रशासन ने शहीद ASP आकाश राव को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इससे पहले शहीद गिरिपुंजे को माना पुलिस बटालियन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। शहीद गिरिपुंजे की पत्नी ने आंसुओं के साथ उन्हें सैल्यूट किया, जबकि उनके पिता भावुक होकर बिलख उठे।

मुख्यमंत्री साय, उनके मंत्रीगण तथा वरिष्ठ अधिकारी भी शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए उपस्थित थे। अंतिम यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में लोग “जब तक सूरज चांद रहेगा, आकाश तेरा नाम रहेगा” के नारे लगाकर शहीद को याद किया। अंतिम यात्रा में कलेक्टर सहित कई प्रशासनिक अधिकारी और आमजन ने भी हिस्सा लिया और शहीद के प्रति गहरा सम्मान व्यक्त किया।

Mor36garh

Mor36garh

Related News