mor36garh-logo

छत्तीसगढ़ में उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम का होगा समयबद्ध क्रियान्वयन, स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी कलेक्टरों और सीईओ को जारी किए आवश्यक दिशा निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आज एक महत्त्वपूर्ण आदेश जारी किया है। यह आदेश सभी जिलों के कलेक्टरों और जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को संबोधित करते हुए 20 प्रमुख बिंदुओं में समय-सीमित कार्ययोजना निर्धारित करता है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य में 15 वर्ष से अधिक आयु के असाक्षरों को पढ़ना-लिखना और संख्या ज्ञान के साथ जीवनोपयोगी कौशल सिखाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

सितंबर 2025 और मार्च 2026 में होंगे FLNAT परीक्षा

शासन द्वारा जारी आदेश में यह स्पष्ट किया गया है कि असाक्षर नागरिकों को बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान (FLN) सिखाकर FLNAT परीक्षा में सम्मिलित किया जाएगा। साथ ही, उन्हें डिजिटल साक्षरता, वित्तीय, कानूनी, चुनावी और स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी भी दी जाएगी।

देखें आदेश की कॉपी

Mor36garh

Mor36garh

Related News