mor36garh-logo

बारूदी सुरंग में विस्फोट से तीन पुलिसकर्मी शहीद, कई घायल, तलाशी के दौरान माओवादियों ने दिया अंजाम…

बीजापुर। तेलंगाना के मुलुगु जिले में एक बारूदी सुरंग में विस्फोट से तीन पुलिसकर्मी शहीद हो गए और कई घायल हो गए. यह घटना वेंकटपुरम के निकट वन क्षेत्र में घटी. पुलिस की तलाशी के दौरान माओवादियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट किया. तेलंगाना-छत्तीसगढ़ सीमा पर चलाए जा रहे ऑपरेशन कगार की पृष्ठभूमि में बारूदी सुरंग विस्फोट से हलचल मच गई है.

इसके अलावा छत्तीसगढ़ के एडीजी नक्सल ऑप्श विवेकानंद सिन्हा, सीआरपीएफ आईजी राकेश अग्रवाल व बस्तर आईजी पी. सुंदरराज मॉनिटरिंग कर रहे हैं. नक्सलियों को उनके मांद में डीआरजी कोबरा, सीआरपीएफ और एसटीएफ़ के बहादुर जवान मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं.

Mor36garh

Mor36garh

Related News