mor36garh-logo

दो महीने से नहीं मिला एनएचएम कर्मचारियों को वेतन, मजदूर दिवस पर करेंगे स्वास्थ्य भवन का घेराव…

रायपुर। दो माह से कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलने के साथ सेवा शर्तों का पालन नहीं किए जाने पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कर्मचारी संघ ने मजदूर दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य भवन के घेराव का ऐलान किया है. इस संबंध में सरकार को दर्जनों बार ज्ञापन देने के बाद भी सुनवाई नहीं होने से कर्मचारी आक्रोशित हैं.

एनएचएम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष डॉक्टर रवि मिरी ने कहा कि समय बड़ा विकट है. एक तरफ हम प्रदेश की आम जनता की स्वास्थ्य की चिंता में अप्रैल की तेज तपिश में अपने शासकीय कर्त्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं, तो दूसरी ओर आर्थिक सुरक्षा को लेकर भी चिंतित हैं.

उन्होंने कहा कि आज राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन को 20 वर्ष हो चुके हैं, इसके बाद भी छत्तीसगढ़ के एनएचएम कर्मचारी की स्थिति जस की तस बनी हुई है. राज्य में डबल इंजन की सरकार होते हुए भी हम नियमितीकरण तो दूर समय पर वेतन से वंचित हैं. सरकारें बदल गई, लेकिन हमारी स्थिति में सुधार नहीं आया है.

मिरी ने कहा कि इस सरकार को अब तक 50 से अधिक ज्ञापन निवेदन किया जा चुका है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है. इस कारण छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ ने तय किया है कि 1 मई विश्व मजदूर दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य भवन का घेराव किया जाएगा.

Mor36garh

Mor36garh

Related News