mor36garh-logo

राजधानी के घनी आबादी वाले इलाके के बीच घर में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप, देखें वीडियो..

रायपुर। राजधानी रायपुर में टिकरापारा के पास वीरभद्र नगर इलाके में एक घर में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आग की लपटें और धुआं कई किलोमीटर दूर कैनाल रोड से भी देखा जा सकता था। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग को अलर्ट किया गया, जिसके बाद दमकल की गाड़ियां मौके के लिए रवाना हो गई है।

देखें वीडियो

बता दें कि मौके पर स्थानीय लोग आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन आग की तीव्रता को देखते हुए दमकल टीम का इंतजार किया जा रहा है। यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

Mor36garh

Mor36garh

Related News